18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी धान खरीद नीति 2022-23 मंजूर, 73 जिलों से 73 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य, पर इन 2 जिलों से नहीं खरीदेंगे धान

UP Paddy Procurement Policy 2022-23 करीब 13 दिन बाद यूपी धान खरीद नीति 2022-23 मंजूर हो गई है। इन दो जिलों को छोड़कर बाकी जिलों से धान खरीदने का लक्ष्य है। जानें मामला क्या है।  

2 min read
Google source verification
यूपी धान खरीद नीति 2022-23 मंजूर, 73 जिलों से 73 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य, पर इन 2 जिलों से नहीं खरीदेंगे धान

यूपी धान खरीद नीति 2022-23 मंजूर, 73 जिलों से 73 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य, पर इन 2 जिलों से नहीं खरीदेंगे धान

यूपी सरकार ने यूपी धान खरीद नीति 2022-23 को मंजूरी दे दी है। नई धान खरीद नीति के अनुसार पूरे यूपी से 73 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य तय किया गया है। पर महोबा और ललितपुर दो जिले ऐसे हैं जहां धान की पैदावार नहीं होती है। तो इस हिसाब से 73 जिलों से धान खरीद लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रदेश में 4000 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में सामान्य श्रेणी के धान का एमएसपी 2040 रुपए और ग्रेड-ए श्रेणी का 2060 रुपए प्रति कुंतल तय किया गया है। किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। तभी वह धान की बिक्री क्रय केंद्रों पर कर सकेंगे। धान खरीद किसानों के बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद ई-पाश मशीन के जरिये की जाएगी। साथ ही धान किसानों के खाते में 48 घंटे पैसा पहुंच जाएगा। यह पैसा किसानों के आधार लिंक बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगा।

पहली अक्टूबर से शुरू हो गई है धान खरीद

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़ व झांसी मंडलों तथा लखनऊ मंडल के हरदोई, लखीमपुर खीरी व सीतापुर जिलों में धान की खरीद पहली अक्टूबर से 31 जनवरी तक होगी।

यह भी पढ़े - बाढ़ पीड़ित भूखे ग्रामीणों से अम्बेडकर नगर डीएम ने कहा, हम जोमैटो सेवा नहीं चला रहे हैं कि, घर-घर खाना पहुंचाएंगे

एक नवंबर से यहां होगी धान खरीद

लखनऊ मंडल के लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव जिलों तथा चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, देवीपाटन, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर व प्रयागराज मंडलों में धान खरीद एक नवंबर से 28 फरवरी तक होगी।

यह भी पढ़े - इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर यूपी सरकार देगी 1 लाख रुपए की छूट, खुशी से झूमी जनता

धान खरीदने की अनुमति म‍िलेगी

खाद्य विभाग की विपणन शाखा, उप्र कोआपरेटिव फेडरेशन, उप्र कोआपरेटिव यूनियन, उप्र उपभोक्ता सहकारी संघ, उप्र राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद और भारतीय खाद्य निगम की ओर से स्थापित क्रय केंद्रों पर धान खरीद की जाएगी। कृषक उत्पादक संगठनों को तय शर्तों के अनुसार धान खरीदने की अनुमति दी जाएगी।