
Puducherry Assembly Election 2021 BJP will issue manifesto on March 24
पत्रिका न्यूज नेटवर्क.
लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य (Jila Panchayat member election) के चुनाव के लिए 417 उम्मीदवारों का नामों का ऐलान कर दिया। जारी की गई तीन सूची में 22 जिलों के प्रत्याशियों की घोषण की गई है। इसमें सबसे बड़ा नाम भाजपा के पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा का है, जिन्हें श्रावस्ती के गिलौला चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। दद्दन मिश्रा श्रावस्ती के पूर्व सासंद हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने यह लिस्ट जारी की है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रथम चरण के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए जिला अध्यक्षों, क्षेत्रीय अध्यक्षों व प्रदेश पदाधिकारियों संग बैठक की।
इन जिलों के प्रत्याशी घोषित-
इसमें पहले आठ जिलों के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया। इसके बाद चार और जिलों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। भाजपा ने शुक्रवार को गाजियाबाद, महोबा, चित्रकूट, सहारनपुर, रामपुर, कानपुर नगर, संत कबीर नगर व गोरखपुर के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के नाम जारी किए। इसके बाद अलगी लिस्ट में रायबरेली, झांसी, श्रावस्ती व अयोध्या के प्रत्याशियों के नाम सामने आए। फिर तीसरी सूची में आगरा, हाथरस, जौनपुर, बरेली, भदोही व प्रयागराज के प्रत्याशियों का नाम फाइनल किया।
Published on:
02 Apr 2021 09:05 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
