
UPSSSC PET- 2022 : परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करते लखनऊ ज़िलाधिकारी
UPSSSC PET 2022 उत्तर प्रदेश राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा प्रथम पाली में 10 बजे से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 12 तक चलेगी। फिर द्वितीय पाली की परीक्षा 3 बजे से 5 बजे तक होगी। पीईटी 2022 के लिए करीब 37 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 का आयोजन यूपी सरकार की 2022-23 की ग्रुप सी पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए किया जा रहा है। यह परीक्षा रविवार 16 अक्टूबर को होगी। उत्तर प्रदेश में यूपीएसएसएससी पीईटी दूसरी बार हो रहा है। पीईटी का आयोजन पहली बार 2021 में हुआ था।
गलत सूचना पर सख्त ऐक्शन
यूपीएसएसएससी ने इस परीक्षा के लिए कई निर्देश जारी किए हैं। जिसमें यह निर्देश कुछ खास है। इस निर्देश के तहत आपने गलत सूचना दी है चाहे वो गलती से हो या जानबूझकर अगर वह पकड़ में आ गई तो कड़ा ऐक्शन होगा। पीईटी परीक्षा देने पर प्रतिबंध लग सकता है। साथ ही भविष्य की सभी परीक्षाओं से डिबार भी किया जा सकता है।
UPSSSC PET 2022 परीक्षा में ये उपकरण बैन
परीक्षा में किसी भी अभ्यर्थी को पाठ्य सामग्री, मोबाइल फोन, आईपैड, पैन ड्राइव, हार्ड डिस्क, डेटा कार्ड, ब्लू टूथ डिवाइस, ईयरफोन, कैलकुलेटर, किसी भी प्रकार की घड़ी, एटीएम कार्ड आदि उपकरण परीक्षा कक्ष में लेकर जाने की अनुमति नहीं है। हेल्प डेस्क, मास्क, थर्मल स्केनर तथा सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई है।
UPSSSC PET-2022 -
- यूपी के 75 जिलों के 1899 परीक्षा केन्द्र पर होगी
- परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। गलत उत्तर पर 0.25 मार्क्स कटेंगे।
- गलत जानकारी पर सभी परीक्षाओं से किया जाएगा ब्लैक लिस्ट।
- नकल, अनुशासनहीनता, दुर्व्यवहार पर अर्हता निरस्त।
- परीक्षा केंद्रों और कक्षों में सीसीटीवी कैमरे।
Updated on:
15 Oct 2022 01:05 pm
Published on:
15 Oct 2022 12:36 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
