7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Police Gallantry Awards: गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति वीरता पदक की घोषणा, यूपी पुलिस देशभर में सबसे आगे

Gallantry Medals2025: गणतंत्र दिवस 2025 पर यूपी पुलिस के 17 जवानों को राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय की घोषणा के अनुसार, यूपी पुलिस ने देशभर में सबसे ज्यादा गैलेंट्री मेडल हासिल किए हैं। इस सूची में आईपीएस, डीएसपी, इंस्पेक्टर और कांस्टेबल शामिल हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Jan 25, 2025

गणतंत्र दिवस पर सम्मान का ऐलान

गणतंत्र दिवस पर सम्मान का ऐलान

UP Police Excellence: गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर उत्तर प्रदेश पुलिस के 17 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल) से सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय द्वारा घोषित इस सूची में यूपी पुलिस देशभर में सबसे आगे रही है। इस उपलब्धि के साथ ही प्रदेश पुलिस ने पूरे देश में अपनी उत्कृष्टता को साबित किया है।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में घर बनाना होगा महंगा: बालू-मौरंग और गिट्टी के शुल्क में वृद्धि से बढ़ेगी लागत

वीरता पदक के लिए चुने गए अधिकारी

यूपी पुलिस के सम्मानित होने वाले अधिकारियों और जवानों की सूची में आईपीएस से लेकर कांस्टेबल तक शामिल हैं। इनमें आईपीएस अफसर अशोक कुमार मीणा, निपुण अग्रवाल और डॉक्टर दीक्षा शर्मा का नाम प्रमुख है। इनके अलावा डिप्टी एसपी स्वतंत्र कुमार सिंह और कुलदीप कुमार को भी सम्मानित किया जाएगा।

सम्मानित कर्मियों की सूची

आईपीएस अधिकारी

  • अशोक कुमार मीणा
  • निपुण अग्रवाल
  • डॉक्टर दीक्षा शर्मा

डिप्टी एसपी

  • स्वतंत्र कुमार सिंह
  • कुलदीप कुमार

इंस्पेक्टर

  • गीतेश कपिल
  • अमित
  • अब्दुर रहमान सिद्दीकी
  • रिपुदमन सिंह

सब-इंस्पेक्टर

  • मुनीश सिंह
  • अंगद सिंह यादव

कांस्टेबल

  • देवदत्त सिंह
  • राजन कुमार
  • रितुल शर्मा
  • प्रवीन अहलावत
  • संदीप कुमार

यूपी पुलिस को सबसे ज्यादा मेडल
गृह मंत्रालय के अनुसार राज्यवार गैलेंट्री अवार्ड की सूची में यूपी पुलिस को सबसे ज्यादा 17 वीरता पदक दिए गए हैं। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस को 15 पदक मिले हैं। पैरामिलिट्री फोर्सेस में सीआरपीएफ को 19 मेडल मिले हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी के लोगों को जल्द सस्ते में मिलेगा अपना घर, योगी सरकार का बड़ा फैसला

फायर सर्विस और नागरिक सुरक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन

यूपी फायर सर्विस के 16 अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड्स के 73 कर्मियों को उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रव्यापी वीरता पुरस्कार वितरण

गणतंत्र दिवस पर कुल 942 जवानों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। इनमें:
95 जवानों को वीरता पदक
101 जवानों को विशिष्ट सेवा पदक
746 जवानों को सराहनीय सेवा पदक

यह भी पढ़ें: कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में 25 जनवरी से 3 फरवरी तक ऑनलाइन कक्षाएं अनिवार्य

अन्य राज्यों और बलों की उपलब्धियां

जम्मू-कश्मीर पुलिस: 15 वीरता पदक
छत्तीसगढ़ पुलिस: 11 वीरता पदक
ओडिशा पुलिस: 6 वीरता पदक
सीआरपीएफ: 19 वीरता पदक
बीएसएफ: 5 वीरता पदक
एसएसबी: 4 वीरता पदक
असम राइफल्स: 1 वीरता पदक

यह भी पढ़ें: सर्द हवाओं का जोर, बारिश का अनुमान: फरवरी में फिर बढ़ेगी ठंडक

यूपी पुलिस की बड़ी उपलब्धि
यूपी पुलिस को मिले 17 वीरता मेडल यह साबित करते हैं कि प्रदेश पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में अग्रणी है, बल्कि अपने साहस और सेवाभाव में भी देशभर में मिसाल पेश कर रही है।