Lucknow, Uttar Pradesh Weather Update Today: उत्तर भारत में सर्द हवाओं और बारिश का दौर खत्म नहीं हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते ठंड फिर से तेज होने की संभावना है। पाकिस्तान से आ रहे नए विक्षोभ का असर 29-30 जनवरी से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में दिखेगा। मौसम विभाग ने फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश का अनुमान जताया है, जिससे ठंड बढ़ेगी।