
यूपी पुलिस के कार ने राजस्थान के अलवर रोड पर तीन लोगों को कुचल दिया। ये तीनों लोग यूपी के रहने वाले थे। ये राजस्थान में बर्तन बेचने का काम कर रहे थे। मामाला अलवर रोड पर राजगढ़ के बांदीकुई का है।
बताया जा रहा है कि तीनों शुक्रवार शाम को बर्तन बेंच कर लौट रहे थे। तभी रास्ते में चाय पीने लगे। इसी समय यूपी पुलिस की कार तेज रफ्तार में आती है और इन्हें रौंद देती है। कार में यूपी पुलिस के एक दरोगा और कांस्टेबल सवार थे। दुर्घटना के बाद राजस्थान पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है।
यह भी पढ़ें: नगर निकाय चुनाव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में फैसला सुरक्षित
राजगढ़ थाना प्रभारी राजेश वर्मा के बताया, “शुक्रवार शाम बाइक पर बर्तन बेचने वाले तीन लोग चाय पी रहे थे। तभी कार ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में उत्तर प्रदेश के शामली निवासी 23 वर्षीय फिरोज खान और जावेद की मौत हो गई। कलीम की हालत नाजुक है। जयपुर में इलाज चल रहा है। मृतक फिरोज खान अविवाहित था। जबकि जावेद और कलीम के दो बच्चे हैं। शनिवार को पोर्स्टमार्टम कराकर मृतकों का शव परिजनों को सौंप दिया है।
मरने वालों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दरोगा और सिपाही दोनों शराब के के नशे में थे। वहीं राजस्थान पुलिस ने नशे की बात से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों की जांच होगी, तभी पता चल पाएगा कि शराब पीए थे कि नहीं।
Updated on:
24 Dec 2022 07:27 pm
Published on:
24 Dec 2022 07:25 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
