UP Politics anti-Dalit statement: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित दयालबाग में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक प्रतिनिधित्व, न्यायिक भागीदारी, और राष्ट्र निर्माण में शोषित-वंचित समाज की भूमिका सुनिश्चित करने हेतु ठोस प्रस्ताव पारित किए गए।