8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश के बंगले पर सरकारी खर्च सिर्फ़ 90 लाख, प्रचारित हो रहा 40 करोड़

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 4 विक्रमादित्य मार्ग के बंगले में हुई तोड़फोड़ के लिए नोटिस दिया जा सकता है।

2 min read
Google source verification
up property department issued notice to akhilesh yadav about bungalow

akhilesh yadav

लखनऊ. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 4 विक्रमादित्य मार्ग के बंगले में हुई तोड़फोड़ के लिए नोटिस दिया जा सकता है। इसके लिए राज्य संपत्ति विभाग पूरी तरह से नोटिस देने की तैयारी कर रहा है। जब बंगले में हुई तोड़फोड़ की रिपोर्ट राज्य संपत्ति विभाग ने देखी तो विभाग ने बताया है कि बंगले में जो तोड़फोड़ की गई है। उसकी पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए भेज दी गई है। इसके साथ यह भी कहा कि बंगले में जितना नुकसान हुआ है। इस नुकसान का आंकलन करने के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से मदद ली जाएगी। इसके साथ ही नुकसान का आकलन पूरा हो जाने के बाद पूरी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के लिए भेजा जाएगी।

लगभग 89.99 लाख खर्च का अनुमान

अखिलेश यादव के बंगले में हुई तोड़फोड़ का आंकलन राज्य संपत्ति विभाग द्वारा किया गया तो उस आंकलन में एक बात और सामने आई है। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बंगले के निर्माण के लिए राज्य संपत्ति विभाग ने तो केवल 1.70 करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे। रिपोर्ट में सामने आया है कि 31 मार्च से पहले इस धनराशि में से 81 लाख रुपए खर्च न हो पाने के कारण हो गए थे। विभाग के अनुसार अखिलेश यादव को 4 विक्रमादित्य मार्ग के बंगले पर अब तक लगभग 89.99 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान लगया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - राज्यपाल ने बंगले में तोड़फोड़ पर योगी सरकार को लिखा पत्र, अखिलेश यादव की बढ़ी मुश्किलें

इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि एसपी के कोषाध्यक्ष और आर्किटेक्ट संजय सेठ की देखरेख में जब यह बंगला तैयार किया गया था। उसकी रिपोर्ट को देखते हुए बंगले पर अब तक कुल 40 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान बताया जा रहा है। इसके साथ ही इस बंगले पर कितने रुपए खर्च हुए है इसका आंकलन लोक निर्माण विभाग के आर्किटेक्ट और इंजिनियर्स की मदद से ही किया जा सकता है।

छत से लेकर किचन तक टूटा है बंगला

राज्य संपत्ति विभाग द्वारा जांच के बाद जब रिपोर्ट आई तो उसमें बताया गया कि पूर्व सीएम के बंगले में छत से लेकर किचन, बाथरूम और लॉन तक का सामान निकाल लिया गया है। इसके साथ ही कुछ जगह बाथरूम की फिटिंग, एसी के स्विच बोर्ड, किचन में सिंक और टोटी, बाथरूम की टोटियां और लॉन में लगे बेंच तक भी नहीं छोड़े गए हैं। इसके अलावा बंगले में बना जिम, स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स, स्विमिंग पूल, साइकल ट्रैक भी नहीं छोड़ा सब कुछ तहस नहस कर दिया गया है।