
यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है
UP Rains Alert: पश्चिमी बिछोभ और पूर्वी हवाओं के कारण कल से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश ओलावृष्ट और कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने के लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। 26 दिसंबर को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश तथा ओले गिरने की संभावना है। 27 से लेकर 29 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है।
UP Rains Alert: वर्ष 2024 बीतने में 6 दिन शेष और बचे हैं। दिसंबर माह जाते-जाते मौसम का मिजाज भी बदलने वाला है। सोमवार और मंगलवार को पूर्वी यूपी के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश होने से ठंड में इजाफा हुआ है। हालांकि की बुधवार को दिन में धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने 26 दिसंबर से मौसम के करवट लेने का पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के आगरा, मेरठ , बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाज़ियाबाद, हापुड़ ज़िला, बागपत ज़िला, सहारनपुर ज़िला, मुज़फ़्फ़रनगर, शामली , मुरादाबाद जिले के कुछ स्थानों 26, 27, 28 दिसंबर को बारिश के साथ ओले पड़ सकते हैं। तापमान की बात करें तो मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले 48 घंटे में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है।
श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर,गोंडा,सिद्धार्थनगर,महराजगंज कुशीनगर,बस्ती, गोरखपुर, अयोध्या लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, श्रावस्ती, कुशीनगर, देवरिया सहित पूर्वी यूपी के 18 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
तापमान की बात करें तो यूपी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस तरह आगरा में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री अलीगढ़ में 22 न्यूनतम 11.4 अयोध्या में 17 न्यूनतम 12.5, आजमगढ़ में 24 न्यूनतम 14.5 बहराइच में अधिकतम तापमान 25 न्यूनतम 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
Published on:
25 Dec 2024 08:15 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
