14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SSC एग्जाम सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश, एक कैंडिडेट को पास कराने के बदले लेते थे 10-15 रुपये

यूपी एसटीएफ और दिल्ली पुलिस ने एसएससी परीक्षा में सॉल्वर गिरोह का भांडाफोड़ करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है...

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Mar 28, 2018

UP STF and Delhi Police

लखनऊ. यूपी एसटीएफ और दिल्ली पुलिस ने एसएससी परीक्षा में सॉल्वर गिरोह का भांडाफोड़ करते हुए गैंग सरगना समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये शातिर युवक कंप्यूटर पर टीम व्यूअर सॉफ्टवेयर के जरिये एसएससी की ऑनलाइन परीक्षा पास कराने का जिम्मा लेता था। यूपी एसटीएफ और दिल्ली पुलिस ने जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके पास से तीन लैपटॉप, 10 फोन, 50 लाख रुपये, तीन लक्जरी गाड़ियां, पेन ड्राइव, हार्ड DISC के साथ अन्य दस्तावेज बरामद किये हैं। एससी परीक्षा में धांधली की शिकायत को लेकर पूरे देश में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद से ही जांच एजेंसियां मामले की तह तक जाने में जुट गई थीं।

यह भी पढ़ें : भरे बाजार शवों पर पैर रखकर निकला ये इंसान, वीडियो हुआ वायरल तो मचा हंगामा

एक कैंडिडेट से 10-15 लाख रुपये लेते थे
STF के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि दिल्ली में होने वाली एसएससी की ऑनलाइन परीक्षा में साल्वर गैंग के सक्रिय होने की सूचना यूपी एटीएस को मिली थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस और एसटीएफ ने मिलकर गैंग का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि पकड़े गये युवक एक अभ्यर्थी से एसएससी की ऑनलाइन परीक्षा पास कराने के लिये 10 ले 15 लाख रुपये लेते थे। गैंग एग्जाम सॉल्व कराने के लिए 100-150 सॉल्वरों का इस्तेमाल करता था।

यह भी पढ़ें : शौच गई लड़की के मुंह में युवक ने ठूंस दिया कपड़ा और फिर... पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, देखें वीडियो

सोनू सिंह है गैंग सरगना
एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने गैंग सरगना सोनू सिंह, अजय जायसवाल, परम और गौरव को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो युवक दिल्ली, एक हरियाणा और एक उत्तर प्रदेश का निवासी है। पकड़े गये आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कुबूला है। आरोपियों ने बताया कि वह टीम व्यूअर सॉफ्टवेयर के जरिये एसएससी की ऑनलाइन परीक्षा पास कराते थे। बदले में अभ्यर्थियों से 10 से 15 लाख रुपये तक ऐंठ लेते थे।

यह भी पढ़ें : महिला सुरक्षा के दावों की खुली पोल, दसवीं की छात्रा ने जान देकर दरिंगों से बचाई आबरू