
रायबरेली. शहर के बीच से वैसे तो रोजाना रिक्शे गुजरते हैं, लेकिन रविवार के दिन एक रिक्शे को देखकर लोग सन्न रह गये। रिक्शे के पायदान पर दो लावारिश शव रखे थे, जिन पर एक सफाई कर्मचारी पैर जमाये बैठा था। लोगों ने देखा तो दातों तले उंगली दबा ली। इस बीच किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में एसपी ने सीओ सदर को जांच सौंपी है। कहा कि जांच मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
रिक्शे पर एक लावारिस शव पर पैर रखने के मामले में एसपी शिवहरी मीणा ने कर्मचारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शव पर पैर रखना मानवता को तार-तार करना है। दोषी कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।