इस घटना के बाद सरकार ने आपदा प्रबंधन को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे भविष्य में ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें और जनता को समय पर सतर्क करें।राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि 1 मई को सुबह 8 बजे अचानक पूर्वाचल के जिलों में मौसम ने करवट ली। इस दौरान गोरखपुर, बस्ती समेत कई जिलों में तेज आंधी, तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली गिरी। इससे यहां के किसानों की फसलों को नुकसान होने के साथ जनहानि भी हुई। उन्होंने बताया कि गोरखपुर और बस्ती में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 लोगों की मृत्यु हो गयी। इसमें गोरखपुर के 13 वर्षीय साैरभ और 52 वर्षीय सुशील देवी शामिल हैं। इसी तरह बस्ती में 60 वर्षीय राम चरण और 55 वर्षीय चंद्रावती की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मृत्यु हो गयी।