29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM योगी विधानभवन में फहराएंगे तिरंगा, सभी जिलों के एक सरकारी गर्ल्स कॉलेज में आज से लगेगी सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन

यूपी की अब तक की बड़ी खबरें।

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Nitin Srivastva

Aug 15, 2021

CM योगी विधानभवन में फहराएंगे तिरंगा, सभी जिलों के एक सरकारी गर्ल्स कॉलेज में आज से लगेगी सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन

CM योगी विधानभवन में फहराएंगे तिरंगा, सभी जिलों के एक सरकारी गर्ल्स कॉलेज में आज से लगेगी सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन

लखनऊ. पत्रिका उत्तर प्रदेश का सभी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) (15 August- 15 अगस्त) की सुबह सुबह का नमस्कार। आप सभी स्वस्थ्य रहें। खुश रहें। आपका दिन शुभ हो। दिन की शुरुआत से पहले आइए जान लेते हैं यूपी की आज की प्रमुख खबरें।

- आजादी के रंग में डूबा यूपी, कुछ देर में CM योगी विधानभवन में फहराएंगे तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरा देश जश्न में डूबा है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) देश की 75वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) 15 अगस्त (15 August) पर रविवार को सुबह 9 बजे विधानभवन प्रांगण में ध्वाजारोहण करेंगे। इस अवसर पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, देश की स्वाधीनता हेतु अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले असंख्य अनाम बलिदानियों की पावन स्मृति को संजोने का महापर्व है ‘आजादी का अमृत महोत्सव’… आइए, स्वाधीनता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर हम सभी अपने अनाम बलिदानियों के राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को धारण करने की शपथ लें। जय हिंद!

- UP को 9 पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री, 4 प्रेसीडेंट पुलिस मेडल सहित मिलेंगे इतने 1380 पुलिसकर्मियों को मेडल

स्वतंत्रता दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिसकर्मियों को दिए जाने वाले मेडल की घोषणा कर दी है। इस बार देश भर से कुल 1380 पुलिसकर्मियों को मेडल दिए जाएंगे। जिसमें 662 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक, 628 कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 88 कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 662 कर्मियों को मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। इसमें यूपी के भी कई पुलिसकर्मी शामिल हैं। जिसमें 9 पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री, 4 प्रेसीडेंट पुलिस मेडल हैं।

- UP Vidhansabha Election से पहले योगी सरकार की बड़ी तैयारी, सत्रह अतिपिछड़ी जातियों को आरक्षण देने की तैयारी

पिछड़े और अतिपिछड़ों को अपने पाले में लामबंद करने के विपक्षी दलों के प्रयासों को करारा झटका लग सकता है। अब पूरी संभावना है कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार निषाद की उपजातियों सहित सत्रह अतिपिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूर कर दें। शनिवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात में निषाद पार्टी के अध्यक्ष डा। संजय निषाद और उनके बेटे सांसद प्रवीण निषाद को यह आश्वासन मिल चुका है।

- प्रदेश के सभी जिले में एक सरकारी गर्ल्स कॉलेज में लगेगी सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, अभियान की आज से होगी शुरुआत

अमृत महोत्सव सेनेटरी अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में एक सरकारी माध्यमिक कन्या विद्यालय में मिशन शक्ति सेनेटरी अभियान के तहत एक आटोमेटिक सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन और एक भस्मक मशीन लगाई जाएगी। इस अभियान का शुभारंभ रविवार को स्वतंत्रता दिवस के दिन गोमती नगर स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स कालेज में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्वाति सिंह करेंगी।

- उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों तक उमस भरी गर्मी रहेगी, पश्चिमी यूपी में दिखेगा मानसून का हल्का असर

यूपी में अगले 5 दिनों तक उमस भरी गर्मी में रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वांचल से पश्चिम की तरफ पहुंची नमी की वजह से अब संभावित बारिश का अनुमान पश्चिमी यूपी में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के निदेशक सीपी गुप्ता के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर में 17 जिलों में बारिश के आसार हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश के 8 जिलों में ही मामूली बरसात हुई। यूपी के बहराइच जिले में 22।0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। वही अधिकतम तापमान 36।7 डिग्री आगरा में रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: Independence Day 2021: 75वें स्वतंत्रता दिवस से यूपी के युवाओं को बड़ा तोहफा, सभी जिलों में मिलेगा अच्छी स्पीड के साथ फ्री वाई-फाई