31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में 40 मिलियन डोज के साथ तेज होगा कोविड वैक्सीनेशन, पंचायत चुनाव में लगे सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच के आदेश

यूपी की अब तक की बड़ी खबरें।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 6 May 2021, 8:01 AM IST

यूपी में 40 मिलियन डोज के साथ तेज होगा कोविड वैक्सीनेशन, पंचायत चुनाव में लगे सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच के आदेश

यूपी में 40 मिलियन डोज के साथ तेज होगा कोविड वैक्सीनेशन, पंचायत चुनाव में लगे सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच के आदेश

लखनऊ. पत्रिका उत्तर प्रदेश का सभी पाठकों को सुबह सुबह का नमस्कार। आप सभी स्वस्थ्य रहें। खुश रहें। आपका दिन शुभ हो। दिन की शुरुआत से पहले आइए जान लेते हैं यूपी की आज की प्रमुख खबरें।

UP में कोरोना वैक्सीन की 4 करोड़ डोज के लिए ग्लोबल टेंडर जारी, 21 मई आखिरी तारीख

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) को लेकर चल रहे महाभियान में तेजी लाने के लिए बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। यूपी सरकार ने वैक्सीन के लिए इसके लिए ग्लोबल टेंडर (Global Tender) जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार योगी सरकार ने 40 मिलियन डोज के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया है। उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन की ओर से ये टेंडर जारी किया गया है। 7 मई तक टेंडर डाउनलोड किया जा सकता है, वहीं 21 मई को टेंडर भरने की अंतिम तिथि घोषित की गई है।

UP Corona Update: उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना से 357 मरीजों की मौत, 31165 नए केस मिले

यूपी में कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण की रोकथाम की कोशिशें अब भी कामयाब होती नहीं दिख रही हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के मामले में तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार को जहां नए कोविड संक्रमित मरीजों के 25858 के सामने आए थे, वहीं आज इसमें बढ़ोतरी हो गई है। 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 31165 केस सामने आए हैं। वहीं इस अवधि में 357 मरीजों की मौत की भी पुष्टि हुई है। यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि के साथ ही प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 262474 पर पहुंच गई है।

पंचायत चुनाव में लगे सभी कर्मचारियों की होगी कोरोना जांच, सीएम योगी का निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पंचायत चुनाव में सेवा देने वाले सभी कार्मिकों की टेस्टिंग जरूर की जाए। सभी पुलिस लाइन में कोविड केयर सेंटर स्थापित कराया जाए। यहां कम से कम दो-दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री ने बुधवार रात कोविड प्रबंधन के संबंध में मंडलायुक्त,एडीजी, जिलाधिकारी, डीआईजी/पुलिस कप्तान के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि अगर कहीं नियत शुल्क से अधिक की वसूली की घटना हो तो तत्काल दोषियों के खिलाफ महामारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जाए।

UP Panchayat Chunav: प्रयागराज रेंज के चार जिलों में जमकर हुई हिंसा, 17 मुकदमे दर्ज, 94 गिरफ्तार

यूपी में मतगणना पूरी होने के बाद सम्पन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों (UP Panchayat Chunav 2021) में जमकर हिंसा हुई है प्रयागराज (Prayagraj) रेंज के चार जिलों में मतदान और मतगणना के दौरान जमकर बवाल (Violence) हुआ। प्रयागराज रेंज के चार जिलों प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी और फतेहपुर में चुनावी हिंसा की अगर बात करें तो मतदान के दिन सबसे ज्यादा बवाल प्रतापगढ़ जिले में हुआ। यहां पर नौ स्थानों पर बवाल के बाद 62 लोगों को गिरफ्तार करना पड़ा। जबकि दूसरे नम्बर पर फतेहपुर जिला रहा, जहां पर मतदान के दिन पांच स्थानों पर चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट और वबाल की घटना हुई। जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार किया।

यूपी मौसम अपडेट : तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार, तापमान में आएगी गिरावट

पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं। शुक्रवार को हवाएं चलने के साथ बूंदाबादी की संभावना है। यह स्थिति दो-तीन दिन तक बनी रह सकती है। वहीं बुधवार को भी आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही जिससे तापमान में 3।4 डिग्री की कमी आई है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

यह भी पढ़ें: CBSE Board 10th result 2021: CBSE दसवीं का रिजल्ट 20 जून को, जानिये कैसे मिलेंगे अंक

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश