5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Unlock: 1 जून से अनलॉक होगा यूपी, जानें क्या-क्या खुलेगा और किन पर जारी रहेगी पाबंदी

UP Unlock: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर में बढ़ते केसों के चलते उत्तर प्रदेश में बीती एक मई से लागू आंशिक कोरोना कर्फ्यू में आगामी एक जून से कुछ ढील मिलने की संभावना है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Nitin Srivastva

May 30, 2021

1 जून से Unlock होगा UP, जानें क्या-क्या खुलेगा और किन पर जारी रहेगी पाबंदी

1 जून से Unlock होगा UP, जानें क्या-क्या खुलेगा और किन पर जारी रहेगी पाबंदी

लखनऊ. UP Unlock: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) की दूसरी लहर में बढ़ते केसों के चलते उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Unlock) में बीती एक मई से लागू आंशिक कोरोना कर्फ्यू में आगामी एक जून से कुछ ढील मिलने की संभावना है। इस दौरान भी ज्यादा एक्टिव केस वाले जिलों को राहत नहीं मिलेगी। इसके अलावा यूपी में सभी जगह 33 फीसदी उपस्थिति के साथ सरकारी और प्राइवेट कार्यालय भी खोले जाएंगे। इसको लेकर आज फैसला लिया जा सकता है। हालांकि यूपी में अभी नाइट कर्फ्यू फिलहाल लागू रहेगा। नाइट कर्फ्यू के दौरान रात आठ बजे से अगले दिन सुबह सात बजे तक सारी पाबंदियां पहले जैसे ही लागू रहेंगी।

1 जून से अनलॉक होगा यूपी

दरअसल यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण के केस लगातार कम हो रहे हैं। इसलिए योगी सरकार ने अब 1 जून से आंशिक कोरोना कर्फ्यू से लोगों को राहत देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोर टीम की बैठक में इस पर सहमति बनी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्य सचिव आरके तिवारी और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को स्थिति का आंकलन करने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव आरके तिवारी के मुताबिक अभी इस पर मंथन चल रहा है कि पहले किन-किन गतिविधियों को शुरू किया जाए। इसके अलावा बाजारों को एक साथ खोलने के बजाय इस तरह खोलेंगे कि एकदम से भीड़ न बढ़े। जिससे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन होता रहे। इसको लेकर आज गाइडलाइंस जारी की जा सकती है।

सभी जगहों पर नहीं मिलेगी छूट

दरअसल योगी आदित्यनाथ सरकार अचानक ही सब अनलॉक करने के मूड में नहीं है। कोरोना वायरस संक्रमण के सेकेंड स्ट्रेन के साथ ही ब्लैक फंगल इंफेक्शन को लेकर सरकार अभी भी काफी सतर्क है। जानकारी के मुताबिक यूपी में एक जून से उद्योग, दुकान और बाजारों को राहत दी जाएगी। हालांकि प्रदेश में ज्यादा एक्टिव केस वाले जिलों को अभी राहत नहीं दी जाएगी, जबकि नाइट कर्फ्यू हर जिले में जारी रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी अनलॉक की पूरी रूपरेखा को तैयार कर रहे हैं। सूत्रों की अगर मानें तो योगी सरकार फेस वाइस अनलॉक करेगी और प्राथमिकता के आधार पर छूट दी जाएगी। धीरे-धीरे इसका दायरा भी बढ़ाया जाता रहेगा। सरकार कई जगह पर छूट तो देगी, लेकिन सभी जगह पर कोविड प्रोटोकॉल यानी मास्क और फिजिकल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन होगा।

इनको मिलेगी छूट, इन पर जारी रहेगी पाबंदी

सरकार जिन जगहों पर छूट देगी, उनमें कपड़े की दुकान, वैवाहिक वस्तुओं की दुकान, निर्माण से जुड़ी सामग्री की दुकान, 50 प्रतिशत कर्मी क्षमता के साथ बड़ी दुकान या रेस्टोरेंट और 33 फीसदी कर्मचारियों के साथ सभी सरकारी और प्राइवेट कार्यालय को खोलने की छूट रहेगी। हालांकि जिन पर रोक बरकरार रहेगी उनमें कंटेनमेट जोन की सभी दुकान, शॉपिंग मॉल, फिल्म थिएटर, सैलून, सभी प्रकार के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रम शामिल हैं।

इन जिलों में मिलेगी छूट

आपको बता दें कि यूपी के हमीरपुर जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना का एक भी नया केस सामने नहीं आया, जबकि 19 जिले ऐसे हैं, जहां संक्रमण के मामले सिंगल डिजिट में है। वहीं राजधानी लखनऊ सहित पांच जिले ऐसे हैं जहां अभी रोजाना 100 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। बाकी के 50 जिलों में संक्रम की दर 100 से कम यानी डबल डिजिट में है। इसलिए कम संक्रमण दर वाले जिलों के जिलाधिकारियों को कोरोना कर्फ्यू हटाने की छूट दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: Cyclone Yaas का यूपी के मौसम पर असर, इन जिलों में होगी भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट भी जारी