6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम Yogi का बड़ा ऐलान, हर परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी

UP Vidhansabha: मुख्यमंत्री योगी ने हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार के कारण प्रदेश दंगामुक्त हो चुका है। भाजपा सरकार ने प्रदेश को दंगामुक्त कर नए भारत देश का नया उत्तर प्रदेश राज्य बनाया है।

2 min read
Google source verification
cm-yogi-decision-new-madrasas-in-up-will-not-get-government-grant.jpg

CM Yogi Address to MLA Vidhan Sabha lucknow UP Before Budget Session

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए सदन को संबोधित किया। उन्होंने सरकार के पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों का परिचय दिया और भावी कार्ययोजना बताईं। मुख्यमंत्री ने हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार के कारण प्रदेश दंगामुक्त हो चुका है। भाजपा सरकार ने प्रदेश को दंगामुक्त कर नए भारत देश का नया उत्तर प्रदेश राज्य बनाया है। 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। धान और गेहूं क्रय के लिए एक पारदर्शी व्यवस्था लागू की। इस दौरान राजनीतिक चुहलबाजी भी देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की तारीफ की तो वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर शायराना अंदाज में कटाक्ष किया। उन्होंने कहा 'नजर नहीं है नजारों की बात करते हैं, जमीं पर चांद-सितारों की बात करते हैं... हाथ जोड़कर बस्ती को लूटने वाले, सभा में सुधारों की बात करते हैं।'

अपने कार्यों से जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त

मुख्यमंत्री ने कहा, 'हमें अपने कार्यों से जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जनता का जनादेश भाजपा नेतृत्व के कार्यों के प्रति एक आशीर्वाद है। हम ढिंढोरा पीट कर नहीं कहते कि हमने एक्सप्रेस वे बना दिया, एयर कनेक्टिविटी दे दी। सपा सरकार में आए दिन घोटाले हुआ करते थे।' मुख्यमंत्री ने कहा कि मीठा मीठा गप और कड़वा कड़वा थू...यह तो बड़ी विचित्र बात है।

औने पौने दाम पर बेच दी जाती थी चीनी मिलें

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के समय चीनी मिलें औने पौने दाम पर बेच दी जाती थीं। हमारी सरकार ने एक नई चीनी मिल लगाई। हमने भारत सरकार से अनुरोध किया कि हमारी चीनी मिलों को इथेनॉल से जोड़ा जाए। आज उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा एथेनाल उत्पादक राज्य हो गया।

यह भी पढ़ें: UP Vidhansabha: मुख्यमंत्री Yogi बोले- ... 'हाथ जोड़कर बस्ती को लूटने वाले, सभा में सुधारों की बात करते हैं'

हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार से जोड़ेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा सरकार युवाओं के लिए सजग सरकार है। यहां का युवा पहचान के संकट से मुक्त है। अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है। हम रोज़गार कार्ड जारी करने जा रहे हैं। हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार से जोड़ेंगे। बजट में प्रस्ताव है।

यह भी पढ़ें: शिवपाल सिंह यादव ने सीएम योगी को बताया ईमानदार और मेहनती

शिवपाल सिंह यादव को किया धन्यवाद

विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान सीएम योगी ने शिवपाल सिंह यादव की अपने क्षेत्र में टैबलेट/स्मार्टफोन बांटने के लिए धन्यवाद किया। शिवपाल सिंह यादव ने भी गुरुवार को सीएम योगी की तारीफ की थी और उन्हें मेहनती और संत प्रवृत्ति का मनुष्य बताया था। उधर, शिवपाल की तारीफ किए जाने पर सपा अध्यक्ष ने योगी को जवाब देते हुए कहा, 'नेता सदन (सीएम योगी) ने हमारे चाचा की बहुत चिंता की। अभी तक तो मेरे चाचा थे, लेकिन अब तो नेता सदन भी उन्हें चाचा बोल रहे हैं।' इस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने चुटकी लेते हुए कहा कि चाचा के बारे में स्पष्टीकरण मत पूछिए कि वे किसके हैं।