
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव की रणभेरी बज चुकी है
लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव (UP Vidhansabha Upchunav 2019) की रणभेरी बज चुकी है। सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी की बात हो या समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी या कांग्रेस, सभी इस बार उपचुनाव में अपने-अपने दांव आजमा रहे हैं। उपचुनाव में बीजेपी के सामने जहां साख बचाने की चुनौती है, वहीं विपक्षी दलों के लिए यह सेमीफाइनल का रण बताया जा रहा है। यही वजह है कि सभी पार्टियां उपचुनाव में पूरे दम से जोर-आजमाइश कर रही हैं। उपचुनाव के लिए बसपा और कांग्रेस पहले ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी हैं। नवरात्र के पहले दिन बीजेपी ने भी 10 सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये वहीं, प्रतापगढ़ सदर सीट पर कैंडिडेट का नाम घोषित नहीं किया है। माना जा रहा है कि बीजेपी ने प्रतापगढ़ की सीट सहयोगी पार्टी अपना दल के छोड़ी है। उधर, अखिलेश यादव ने भी समाजवादी पार्टी के छह पांच कैंडिडेट्स की लिस्ट भी जारी कर दी।
उत्तर प्रदेश की 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें फिरोजाबाद की टूंडला को छोड़कर शेष 11 सीटों के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों को ऐलान कर दिया है। 11 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होगा 24 अक्टूबर को रिजल्ट आएगा। उपचुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। 11 में से 10 सीटें विधायकों के सांसद बनने के बाद खाली हुई हैं। घोषी सीट फागू चौहान को बिहार का राज्यपाल बनाये जाने के बाद रिक्त हुई है। हाल ही में हमीरपुर सीट पर उपचुनाव में भाजपा के युवराज सिंह ने जीत दर्ज की है।
इन सीटों पर उपचुनाव
उत्तर प्रदेश की जिन 11 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें रामपुर, सहारनपुर की गंगोह, अलीगढ़ की इगलास, लखनऊ कैंट, बाराबंकी की जैदपुर, चित्रकूट की मानिकपुर, बहराइच की बलहा, प्रतापगढ़ सदर, मऊ की घोसी, कानपुर की गोविंदनगर और अंबेडकरनगर की जलालपुर विधानसभा सीट शामिल है। इनमें इगलास, जैदपुर और बलहा विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। रामपुर सीट समाजवादी पार्टी के पास व जलालपुर की सीट बसपा के पास और एक सीट भाजपा के सहयोगी दल के पास थी। शेष आठ सीटें भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में थीं।
भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट
लखनऊ कैंट- सुरेश तिवारी
गोविंदनगर- सुरेंद्र मैथानी
रामपुर- भारत भूषण गुप्ता
मानिकपुर- आनंद शुक्ला
जैदपुर- अंबरीश रावत
जलालपुर- राजेश सिंह
घोसी- विजय राजभर
गंगोह- कीरत सिंह
इगलास- राजकुमार
बलहा- सरोज सोनकर
समाजवादी पार्टी कैंडिडेट लिस्ट
घोषी- सुधाकर सिंह
मानिकपुर- निर्भय सिंह पटेल
जैदपुर- गौरव कुमार रावत
जलालपुर- सुभाष राय
प्रतापगढ़- बृजेश वर्मा पटेल
रामपुर- तंजीन फातिमा
गंगोह- चौधरी इंद्रसेन
बलहा- किरण भारती
लखनऊ कैंट- मेजर आशीष चतुर्वेदी
अपना दल के लिए प्रतापगढ़ सीट!
भारतीय जनता पार्टी ने प्रतापगढ़ सदर सीट को छोड़कर शेष 10 सीटों पर पार्टी कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान कर दिया है। माना जा रहा है कि बीजेपी ने प्रतापगढ़ सीट अपनी सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) के लिए छोड़ी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इसका औपचारिक एलान नहीं किया गया है। गौरतलब है कि मीडिया में आ रहीं खबरों में कहा जा रहा था कि इस बार बीजेपी प्रतापगढ़ में भी अपना कैंडिडेट उतारेगी। इसके लिए प्रदेश नेतृत्व दिल्ली हाईकमान के सामने अपनी मंशा भी जाहिर कर दी थी।
सपा-रालोद में गठबंधन
उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय लोकदल से गठबंधन किया है। उपचुनाव की 11 में 10 सीटों पर समाजवादी पार्टी और 01 सीट पर रालोद चुनाव लड़ेगा। समाजवादी पार्टी ने इगलास विधानसभा सीट राष्ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ दी है। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने बसपा और रालोद के संग मिलकर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था। चुनाव परिणाम के बाद बसपा ने सपा का साथ छोड़ दिया। अब सपा और रालोद मिलकर उपचुनाव लड़ेंगे।'
Updated on:
29 Sept 2019 06:51 pm
Published on:
29 Sept 2019 06:34 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
