27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather Update : यूपी में फिर बरसेंगे बादल, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लोगों को मौसम से बड़ी राहत मिली है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को पश्चिमी यूपी में फिर बारिश होगी।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Vishnu Bajpai

May 06, 2023

UP Weather Change Again, torrential rain in ten cities

UP Weather Update : आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश के अनुसार रविवार को पश्चिमी यूपी में फिर बारिश होगी। अप्रैल के बाद मई में भी धूप के तेवर अब तक कमजोर हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के अलग अलग हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का असर देखा जा रहा है। लखनऊ सहित अन्य स्थानों में आज खिली धूप के बाद बादल फिर हावी हो रहे हैं। इससे रविवार को फिर बारिश हो सकती है।

नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ हवाओं का असर
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश के अनुसार अगले दो दिनों में कुछ जगह तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है। लेकिन रविवार को पश्चिमी यूपी के दस जनपदों में बारिश के आसार हैं, इससे तापमान में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ पश्चिमी हवाओं का भी मौसम में असर देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से प्रदेश में तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिली है।

यह भी पढ़ें : गैंगस्टर अनिल दुजाना की कहानी, रणदीप भाटी गैंग के सदस्य ने कराई शादी, कहां है पत्नी?

मई में अब तक 63 मिमी हो चुकी है बारिश
कानपुर में शुक्रवार को नमी अधिक होने के कारण उमस भी रही। मौसम विभाग के अनुसार, यदि अगला संभावित पश्चिमी विक्षोभ अधिक प्रभावी नहीं भी हुआ तो भी तापमान सामान्य से नीचे या उसके करीब रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.4 से 33.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रात का पारा भी 19.2 से बढ़कर 19.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। मई में 63 मिमी बारिश के बाद मौसम अभी भी नरम बना है. वातावरण में दिन की नमी का अधिकतम प्रतिशत 84 और न्यूनतम प्रतिशत 62 रहा।

यह भी पढ़ें : रेलवे ट्रैक में फंसा मासूम का पैर, पिता चीखता रहा, ऊपर से गुजर गई ट्रेन और फिर..

गर्मी के बाद बारिश से नीचे गिरेगा पारा
उत्तर प्रदेश में आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। ये सामान्य तापमान से 5.2 डिग्री सेल्सियस कम है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है। बारिश होने के बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

यह भी पढ़ें : स्कूल के कमरे में लहूलुहान मिली चौकीदार की सात साल की बेटी, पहचान के युवक ने की हैवानियत

इन स्थानों पर बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 7 मई को प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होता देखा जा रहा है। इसके कारण पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ में हल्के बादल छाए रहेंगे और बारिश के आसार हैं। अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ रहेगा। वहीं 8 मई और 9 मई को भी प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। बहुत बड़ा परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा।