राहत आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि भारी बारिश से आगरा में छह, मेरठ और मैनपुरी में 4-4, कासगंज व मुजफ्फरनगर में तीन-तीन, बरेली में दो लोगों की मौत हुई है।इसके अलावा, कानपुर देहात, मथुरा, गाजियाबाद, हापुड़, रायबरेली, जालौन, प्रतापगढ़, फिरोजाबाद, बुलंदशहर, अमेठी व जौनपुर में एक-एक की मौत हुई है। इनमें तीन स्थानों पर मकान गिरने से दबकर लोग मरे हैं। इस दौरान पांच जानवरों की भी मृत्यु हो गई है। मुख्यमंत्री ने संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भारी वर्षा और मकान गिरने के कारण मृत व्यक्तियों के परिवारीजनों को मानक के अनुसार जल्द से जल्द राहत राशि उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, घायलों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था और प्रभावितों के लिए तत्काल राहत-पुनर्वास के इंतजाम भी किए जाएं।