UP Weather Alert : उत्तर प्रदेश में मानसून पूर्व भारी बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने एक प्रेस रिलीज जारी कर राज्य के 44 ज़िलों में भारी से अति भारी बारिश, तेज़ हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटा) और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी है। खासकर लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, मथुरा, मेरठ, अलीगढ़, कानपुर, वाराणसी, सोनभद्र और झांसी जैसे ज़िलों में लोगों को अगले 2-3 दिन बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।