9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lucknow Rain Weather Alert:लखनऊ में 3 जून को बारिश की संभावना: प्रचंड गर्मी से राहत की उम्मीद

Lucknow Weather: लखनऊ में बीते कई दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी से मंगलवार 3 जून को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार इस दिन घने बादल छाए रहेंगे और बारिश की पूरी संभावना है। हवा भी तेज चलेगी जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 2 Jun 2025, 2:09 PM IST

फोटो सोर्स : Patrika : Rain Predicted in Lucknow on 3 June

फोटो सोर्स : Patrika : Rain Predicted in Lucknow on 3 June

Lucknow Weather Alert:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले एक सप्ताह से जारी प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार, 3 जून को बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे पहले, रविवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो 44 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस हो रहा था।

यह भी पढ़े : लखनऊ मंडल समेत आसपास जिलों के मौसम का जानिए ताजा अपडेट

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को दिन में बादल रहेंगे, जबकि मंगलवार को बादल घने हो जाएंगे और बारिश की पूरी संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़े : बारिश और आंधी का अलर्ट, तराई और पूर्वी यूपी में बूंदाबांदी के आसार

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2 जून को उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में आंधी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें लखनऊ और कानपुर भी शामिल हैं। पश्चिमी विक्षोभ और बदलती हवाओं के कारण राज्य में मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा और आज से बारिश की शुरुआत होने की संभावना है।

यह भी पढ़े : भीषण गर्मी में जेब पर गर्मी: AC-कूलर 30% तक महंगे, फिर भी नहीं थम रही खरीद

लखनऊ में जून के महीने में औसतन 3 से 8 दिन बारिश होती है, और इस दौरान तापमान 33°C से 42°C के बीच रहता है। इसलिए, आगामी दिनों में बारिश की संभावना के मद्देनजर लोगों को सावधानी बरतने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।