29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए UPMSP की हेल्पलाइन जारी, प्रिंसिपल और टीचरों की कर पाएंगे शिकायत

यूपी बोर्ड ने बच्चों के लिए प्रयागराज, मेरठ, बरेली और वाराणसी में हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इसमें बच्चे एग्जाम के वक्त होने वाली दिक्कतों के बारे में शिकायत की जा सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 17 Jan 2023, 1:24 PM IST

school.jpg

यूपी बोर्ड के एग्जाम शुरू होने जा रहे हैं। अगले 16 फरवरी से 4 मार्च तक होने वाली परीक्षा के लिए बच्चों को जो भी दिक्कतें आएंगी। वह हेल्पलाइन नंबरों पर बता पाएंगे। 21 जनवरी 2023 से इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। छात्र हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके शिकायतें रजिस्टर कर सकते हैं। नीचे हेल्पलाइन नंबर दिए हुए हैं।

कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी शिकायत
UPMSP यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने पहली बार बच्चों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। शिकायत के लिए प्रयागराज, मेरठ, बरेली और वाराणसी के रीजनल ऑफिस में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

स्कूल प्रिंसिपल और टीचर की शिकायत कर पाएंगे स्टूडेंट
पहले बच्चों को एग्जाम के दौरान अपनी प्रिंसिपल या टीचर स्टाफ से कई दिक्कतें होती थी। छात्र उसकी शिकायत कहीं नहीं कर पाते थे। इसको देखते हुए यूपी बोर्ड ने यह फैसला लिया है। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्य कांत शुक्ल ने यह जानकारी दी।

तुरंत नोट करें जरूरी नंबर
1- मेरठ का हेल्पलाइन नंबर 0121-2660742 व 9454457256 हैं।
2- बरेली का हेल्पलाइन नंबर 0581-2576494 है।
3- ऑफिस का हेल्पलाइन नंबर 0532-2423265 व 3838510862 हैं।
4- ऑफिस का हेल्पलाइन नंबर 0542-2509990 है।
5- गोरखपुर का हेल्पलाइन नंबर 0551-2205271 व 6394717234 हैं।
6- प्रयागराज का हेल्पलाइन नंबर 18001805310 व 18001805312 है।

यह भी पढ़ें: गोस्वामी समाज पहुंचा SC, बोला- बांके बिहारी मंदिर में नहीं बनने देंगे कॉरिडोर

इस बात का रखें ध्यान
शिकायत करने वाले स्टूडेंट्स की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। आपके टीचर और प्रिंसिपल तक इस बात की जानकारी नहीं पहुंचेगी कि शिकायत किसने की है। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि यह पहल आपकी मदद करने के लिए है। इसलिए इन हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल करके गलत सूचना न दें।