16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ममता बनर्जी के बचाव में उतरी कांग्रेस’, सुरेंद्र राजपूत बोले- सत्ता से बाहर होते ही ओछे हमलों पर उतरी भाजपा

Lucknow News: लखनऊ में कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने ममता बनर्जी का बचाव करते हुए BJP पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि BJP ममता बनर्जी पर निचले स्तर की राजनीति कर रही है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Mohsina Bano

Jun 16, 2026

Surendra Rajput, Mamata Banerjee, INDIA Alliance, BJP vs Congress, tmc crisis

सुरेंद्र राजपूत बोले इंडिया अलायंस की मजबूत साथी हैं दीदी (फोटो- पत्रिका)

Lucknow News: पश्चिम बंगाल की राजनीति और INDIA गठबंधन के भीतर जारी सियासी हलचलों के बीच कांग्रेस का एक बड़ा बयान सामने आया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर ममता बनर्जी के खिलाफ ओछी राजनीति करने और उनके पूरे इकोसिस्टम को निशाना बनाने का गंभीर आरोप लगाया है।

INDIA अलायंस की मजबूत साथी हैं ममता

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने सीधेतौर पर कहा कि ममता बनर्जी शुरुआत से ही विपक्षी दलों के और इंडिया गठबंधन का एक बहुत प्रतिबद्ध और अहम हिस्सा रही हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को एकजुट रखने में उनकी भूमिका हमेशा से स्पष्ट रही है। बंगाल में जिस तरह की राजनीति हो रही है और जैसे हालात बने हुए है उसमें इंडिया गठबंधन ममता के साथ है।

'BJP कर रही है निचले स्तर की राजनीति'

सुरेंद्र राजपूत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि क्योंकि आज वह सत्ता में नहीं हैं इसलिए भारतीय जनता पार्टी और उसका पूरा इकोसिस्टम उन पर लगातार निशाना साध रहा है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा ममता बनर्जी पर बहुत निचले स्तर के और अनुचित प्रहार कर रही है जो सत्ता पक्ष की ओछी राजनीति को दिखाता है।

सुरेंद्र राजपूत ने अखिलेश यादव के बयान का किया समर्थन

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की बात का भी खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने एसआईटी को लेकर जो सवाल उठाए हैं वो बिल्कुल जायज हैं। सुरेंद्र राजपूत ने राज्य सरकार की जांच एजेंसियों पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या अब तक गठित किसी भी SIT की जांच का कोई ठोस नतीजा सामने आया है।

'SIT जांच सिर्फ सत्ता में बैठे कुछ रसूखदारों को बचाने का प्रयास मात्र'

कांग्रेस नेता ने BJP पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह SIT जांच सिर्फ सत्ता में बैठे कुछ रसूखदार लोगों और भ्रष्टाचारियों को बचाने का एक प्रयास मात्र है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार या गलत कामों में शामिल लोगों को जांच के नाम पर पूरी तरह से बचाया जा रहा है।