
कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 12 फरवरी को यूपी के पांच जिलों यानी गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर नगर, आगरा और मेरठ में आयोजित की जाएगी।
303 पदों पर होगी भर्ती
PCS(J) का प्रीलिम्स का एग्जाम दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से लेकर 11:30 तक होगी। वहीं पर दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 से लेकर 4:30 तक चलेगी। इस एग्जाम के जरिए PCS(J) के 303 पदों पर भर्तियां होंगी। 12 फरवरी को होने वाले इस एग्जाम के लिए 79 हजार 736 कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया है।
5 स्टेप्स में डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
1. रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर Download Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
3. UPPSC एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
4. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
5. आखिरी में एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
कैंडिड्ट्स एग्जाम सेंटर पर अपने एडमिट कार्ड के साथ दो फोटोग्राफ और एक आईडी प्रूफ को ले जाना ना भूलें।
Published on:
31 Jan 2023 10:41 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
