
Civil service coaching
सोमवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की 2021 की सिविल सेवा परीक्षा के नतीजों की घोषणा हुई। रिजल्ट यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर अपलोड किया गया है। यूपीएससी रिजल्ट में लड़कियों का जलवा दिखा है। परीक्षा में उत्तर प्रदेश के बिजनौर की श्रुति शर्मा ने टॉप किया है। वह दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की है। इसके साथ ही अन्य तीन स्थान पर भी लड़कियों ने बाजी मारी है। दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला को तीसरी रैंक मिली है। वहीं, चौथे नंबर पर ऐश्वर्या वर्मा रहीं हैं।
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) रैंक के लिए 200 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जबकि 37 उम्मीदवारों को भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) रैंक के लिए चुना गया है। यूपीएससी ने कहा कि 80 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी है जबकि एक का परिणाम रोक दिया गया है। आयोग ने कहा कि सफल यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 244 सामान्य वर्ग से, 73 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से, 203 अन्य पिछड़ा वर्ग से, 105 अनुसूचित जाति से और 60 अनुसूचित जनजाति से हैं।
इस तरह की तैयारी
JMI RCA ने 2022-2023 सिविल सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जेएमआई आरसीए आवेदन पत्र 2022 जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून है। नई दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग करता है। विवि में आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए), सेंटर फॉर कोचिंग एंड करियर प्लानिंग अल्पसंख्यकों, एससी, एसटी और महिलाओं के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान करती है।
सुल्तानपुर की अरीबा नोमान की 109वीं रैंक
पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सुल्तानपुर की अरीबा नोमान ने 109वीं रैंक हासिल की है। इनके पिता नोमान अहमद नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में प्रशासनिक अधिकारी हैं जबकि माता रुखसाना निकहत गृहणी हैं। बहन तूबा नोमान लखनऊ में शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।
इस साल कुल 685 उम्मीदवारों ने परीक्षा पासी की है। यूपीएससी ने सिविल सर्विस मेन परीक्षा 2021 का रिजल्ट पिछले वर्ष 17 मार्च को जारी किया था। मेन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। पर्सनल इंटरव्यू 5 अप्रैल से 26 मई 2022 तक हुआ था।
ये हैं टॉपर्स
1- श्रुति शर्मा- 0803237 – 1
2- मिनी शुक्ला- 6903989 –96
3- अरीबा नोमान- 0811577- 109
4- मोहम्मद सुबूर खान- 0851623- 125
5- विकल्प एन विश्वकर्मा- 6413177- 275
6- मोहम्मद साकिब आलम- 2605873- 279
7- वंदना मीणा- 0833887- 331
8- नाज़ीश उमर अंसारी- 6404515- 344
9- रामटेक सुधाकर- 6303875- 358
10- शुमैला चौधरी- 0844663- 368
11- माविस अब्दुल करीम टाक- 0506335- 386
12- सुविज्ञ एस चंद्र- 0827313- 394
13- मोहम्मद कमरुद्दीन खान- 879730- 414
14- फैसल रज़ा- 5806980- 441
15- मासूम राजा खान- 6404830- 457
16- तहसीन बानो दावादी- 0504688- 482
17- शेख मोहम्मद ज़ैब जाकिर- 6500901- 496
18- प्रिया मीणा- 6505603- 548
19 अनवर हुसैन- 1800124 – 600
20- राजा रत्नम गोल्ला- 6208279- 609
21- योगेन्द्र सिंह- 0800521- 656
22- उमेश मीणा- 0861961- 664
23- अंकित बराइक- 4117418- 667
Updated on:
30 May 2022 06:04 pm
Published on:
30 May 2022 06:02 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
