2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोडवेज बसों से सफर करना हुआ महंगा, UPSRTC ने बढ़ाया किराया, जानें अब देने होंगे कितने रुपए

रेलवे के बाद यूपी रोडवेज ने यात्रियों को झटका दे दिया है। यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम यानी यूपीएसआरटीसी ने बसों का किराया 10 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ा दिया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Jan 03, 2020

UPSRTC

UPSRTC

लखनऊ. रेलवे के बाद यूपी रोडवेज ने यात्रियों को झटका दे दिया है। यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम यानी यूपीएसआरटीसी ने बसों का किराया 10 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ा दिया है। नई नियमावली गुरुवार आधी रात से लागू हो गई है। बढ़े हुए किराए के हिसाब से अब साधारण बस का 1.05 रुपए, जनरथ 332 का 1.33 रुपए, जनरथ 232 का 1.57 रुपए, AC स्लीपर 2.10 रुपए और सुपर लग्जरी बस स्कैनिया व वॉल्वो का 2.32 रुपये प्रति किमी किराया होगा। इस किराये पर टैक्स की वसूली अतिरिक्त होगी। मामले में मुख्य प्रधान प्रबंधक राजेश कुमार वर्मा ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को सर्कुलर जारी कर बढ़े हुए रेट लागू करने के निर्देश दे दिए हैं।परिवहन निगम के निदेशक मंडल ने 27 दिसंबर को किराए में 10 पैसे किमी बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा था, जिसे गुरुवार को राज्य परिवहन प्राधिकरण ने मंजूरी दे दी। आपको बता दें कि इससे पूर्व पहली जनवरी को रेलवे ने स्लीपर क्लास के लिए यात्री किराए में दो पैसे प्रति किलोमीटर और 3 एसी, 2 एसी व एसी प्रथम श्रेणी में 4 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की थी।

ये भी पढ़ें- बादलों ने डाला डेरा, फिर हो सकती है तेज बारिश, कल बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने आदेश किए जारी

लखनऊ से दिल्ली का किराया हुआ महंगा-
बढ़े हुए किराए को बोझ अब यात्रियों की जेबों पर पड़ेगा। दिल्‍ली से लखनऊ के बी यूपी रोडवेज की एसी स्कैनिया बस से सफर करने वालों को अब करीब 100 रुपए अतिरिक्‍त देने होंगे। मतलब जहां पहले यात्री लखनऊ से दिल्ली तक का सफर तय करने के लिए 1200 रुपये दिया करते थे, वहीं अब उन्हें 1300 रुपये देने होंगे। लखनऊ से वाराणसी के लिए नया किराया लगभग 815 रुपये हो गया जो पहले करीब 750 रुपये था।

प्रति किमी किराया-

























साधारण बस1.05 रुपए
जनरथ थ्री बाई टू1.33 रुपए
जनरथ टू बाई टू1.57 रुपए
एसी स्लीपर2.10 रुपए
वॉल्वो और स्कैनिया2.32 रुपए

लखनऊ आलमबाग बस टर्मिनल से प्रमुख शहरों का अब टिकट (एसी 2x2)

























कहां तकनया किराया पुराना किराया
गोरखपुर53510
आगरा646597
वाराणसी548503

लखनऊ आलमबाग बस टर्मिनल से प्रमुख शहरों का अब टिकट (एसी 2x3) -

























कहां तकनया किरायापुराना किराया
गोरखपुर476439
आगरा558517
वाराणसी469431

साधारण बस किराया-

























लखनऊ से कहां तकनया पुराना
गोरखपुर370349
आगरा437403
वाराणसी360330