लखनऊ. upsssc भर्ती परीक्षा पैटर्न बदलने जा रहा है। अब परीक्षार्थियों को समूह 'ग' के पदों पर भर्ती के लिए प्री और मेन्स के एग्जाम देने होगें। अभ्यर्थियों को पहले प्री पास करना होगा उसके के बाद ही मेन्स परीक्षा में शामिल होने की अनमुति मिलेगी। आयोग इस संबंध में जल्द ही प्रस्ताव भेजकर शासन से अनुमति लेगा। इसके अलावा अन्य जरूरी संशोधनों पर भी विचार चल रहा है, जिससे धांधली पर रोक लग सके।