13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPSSSC PET 2021 : समूह ‘ग’ के 30 हजार पदों के लिए 20 अगस्त को होगी परीक्षा, सिलेबस जारी, ये रही पूरी डिटेल

UPSSSC PET 2021- प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का परिणाम सितंबर में घोषित किया जाएगा, अगले महीने यानी अक्टूबर में मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Jul 04, 2021

 UPSSSC PET 2021

UPSSSC PET 2021 : समूह 'ग' के 30 हजार पदों के लिए 20 अगस्त को होगी परीक्षा, सिलेबस जारी, ये रही पूरी डिटेल

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. UPSSSC PET 2021- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) 20 अगस्त को समूह 'ग' के 30 हजार पदों के लिए प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET 2021) कराएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के साथ ही आयोग ने परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी कर दिया है, जिसमें अंग्रेजी अनिवार्य विषय के रूप में रखी गई है। परीक्षा दो घंटे की होगी और दो पालियों में होगी। परीक्षा 100 अंकों की होगी। गलत सवाल पर निगेटिव मार्किंग होगी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का परिणाम सितंबर में घोषित किया जाएगा। अगले महीने यानी अक्टूबर में मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी।

आयोग (Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission) के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने बताया कि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में 20,73,540 परीक्षार्थी शामिल होंगे। समूह 'ग' के 30 हजार पदों के लिए पेट की परीक्षा करीब 3000 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। परीक्षा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाएगा। परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस संबंध में मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि परीक्षा केंद्र बनाने में सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा अच्छी सुविधाओं वाले निजी कॉलेजों और स्कूलों पर भी विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खोलें ऑनलाइन अकाउंट, घर बैठे मिलेंगी कई सुविधाएं

सिलेबस जारी, अंग्रेजी अनिवार्य
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अभ्यर्थियों की सुविधाओं के लिए पेट का पाठ्यक्रम (PET 2021 Syllabus) जारी कर दिया है। पहली बार समूह-ग के पदों पर भर्ती के लिए अंग्रेजी विषय को अनिवार्य किया गया है। सिलेबस में भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान, सामान्य विज्ञान, प्रारंभिक अंकगणित, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी व तर्क एवं तर्कशक्ति से जुड़े पांच-पांच अंक के सवाल होंगे। इसके अलावा सामायिकी, सामान्य जागरूकता, हिन्दी, ग्राफ की व्याख्या, तालिका की व्याख्या से जुड़े 10-10 अंक के सवाल होंगे।

यह भी पढ़ें : बस एक सूचना और आपके बैंक खाते में पहुंच जाएंगे 500 रुपए, ऑफर सिर्फ 31 जुलाई तक

Group C- पदों का ब्योरा
लेखपाल- 7882
लिपिक- 8555
लेखा परीक्षक- 1303
ग्राम्य विकास- 1658
परिवार कल्याण- 9222
बाल विकास पुष्टाहार- 3448
नगर निकाय- 383

यह भी पढ़ें : सिर्फ एक बार जमा करें प्रीमियम, जिंदगी भर 12300 रुपए मिलेगी पेंशन, जानें- सरल पेंशन योजना की पूरी डिटेल