
मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव की नाक थोड़ी लंबी है। इसलिए प्राय: कार्टूनिस्टों ने उनकी नाक
को विशेषतौर उभारा है। हालांकि सीएम अखिलेश अपनी नाक को लेकर बहुत सजग है।
शायद इसीलिए वे कहते हैं कि-मैं राजनीति में कुछ पाने के लिए नहीं, बल्कि
कुछ करने के लिए आया हूं। काम के प्रति मेरी निष्ठा में न तो तब कमी थी, न
आज है। मैं अपना काम पूरी ईमानदारी से करता हूं। इसीलिए आधी बाधाएं तो वैसे
ही दूर हो जाती हैं। मेरी नीयत साफ है। मैं इसे ऊपर वाले का आशीर्वाद
मानता हूं। जनता से किए गए वायदे पूरे करना मेरा कर्तव्य ही नहीं, राजनीतिक
धर्म भी है, जिसे मैं निभा रहा हूं...।