15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GOOD NEWS: अब बेटी की शादी पर ऐसे मदद करेगी योगी सरकार

विवाह में सरकार 35 हजार रुपये खर्च करेगी और जिसमें बीस हजार कन्या के खाते में जाएगा। 

2 min read
Google source verification

image

Akansha Singh

Aug 01, 2017

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath

लखनऊ। अब उत्तर प्रदेश में बेटी को बोझ नहीं समझा जाएगा। अब एक पिता अपनी बेटी की शादी ख़ुशी ख़ुशी करवाएगा और इसमें उसका साथ देगी उत्तर प्रदेश सरकार। यूपी में गरीब परिवार की लड़कियों की शादी का जिम्मा उत्तर प्रदेश सरकार ने लिया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह होगा जिसमें सरकार 35 हजार रुपये खर्च करेगी और जिसमें बीस हजार कन्या के खाते में जाएगा।


इस योजना के तहत दी जाने वाली राशि बीस हजार रुपये होगी जिसमें कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। यह राशि सीधे लड़की के खाते में जाएगी। इसके साथ ही साथ एक स्मार्ट फोन का उपहार में दिया जाएगा। इस योजना के लिए समाज कल्याण विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। बता दें इन शादियों में सांसद और विधायक के अलावा समाज के प्रतिष्ठित लोगों को भी बुलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- big breaking : राष्ट्रपति पद पर मायावती ने आखिर तोड़ दी चुप्पी, दिया ये जोरदार बयान!

71400 लड़कियों का रचेगा स्वयंबर

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कई चरणों में चलाई जाएगी। इसके पहले चरण में 71400 लड़कियों की शादी रचाई जाएगी। पांच से अधिक विवाह होने पर यह समारोह क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, नगर निगम और नगरपालिका परिषद के स्तर पर आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी एक विवाह कार्यक्रम समिति का गठन करेंगे।

शादी में मिलेंगे ये सामान

शादी में सरकार की ओर से समिति द्वारा टेंट, विवाह संस्कार, पेयजल आदि की व्यवस्था कराइ जाएगी। पहले जहां इस योजना के तहत लाभार्थी को 20 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता था, वहीं अब सरकार 35 हजार रुपये खर्च करेगी। इसमें बीस हजार कन्या के खाते में, दस हजार से कपड़े, बिछिया, पायल, सात बर्तन, एक जोड़ी वस्त्र और स्मार्ट फोन खरीदा जाएगा। पांच हजार रुपये पंडाल आदि आदि के लिए अधिकृत निकायों को दिया जाएगा। इसके साथ ही साथ शादी में अगर कोई सामान्य व्यक्ति व संस्थाएं उपहार देना चाहती है तो पहले इसकी सूचना देनी होगी। साथ ही उपहार देने वाले का नाम, संख्या और अनुमानित मूल्य सूची बद्ध करके सूचना पटल पर प्रदर्शित भी करना होगा।

यह भी पढ़ें- रामनाथ कोविंद का राष्ट्रपति बनना तय लेकिन इन BJP विधायकों ने कर दिया बड़ा गेम!

इनको मिलेगा लाभ

सरकार की इस योजना के अंतर्गत अनसूचित जाति-जनजाति 30 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग 35, सामान्य वर्ग 20 और अल्पसंख्यक वर्ग की 15 प्रतिशत भागीदारी होगी।

ये भी पढ़ें

image