11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Metro Recruitment 2022 : ग्रेजुएट युवाओं के लिए यूपी मेट्रो में निकली बंपर भर्ती, यहां करें आवेदन

UPMRC Recruitment 2022 : उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने निकाली जूनियर इंजीनियर, सहायक प्रबंधक, खाता सहायक और अधिकारी सहायक के विभिन्न पदों पर भर्तियां।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

lokesh verma

Oct 26, 2022

uttar-pradesh-metro-rail-corporation-upmrc-has-invited-applications-for-up-metro-recruitment-2022-jobs.jpg

UPMRC Recruitment 2022 : उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने जूनियर इंजीनियर, सहायक प्रबंधक, खाता सहायक और अधिकारी सहायक के विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार UPMRC की ऑफिशियल वेबसाइट lmrcl.com पर 1 से 30 नवंबर के बीच आवेदन कर सकते हैं। खास बात ये है कि उम्मीदवार अपनी योग्यतानुसार एक से ज्यादा पदों पर भी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को लखनऊ, कानपुर और फिर आगरा या फिर अन्य किसी शहर में तैनाती मिल सकती है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

सहायक प्रबंधक के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता प्रासंगिक क्षेत्र में बीई या बी.टेक डिग्री होना आवश्यक है। वहीं जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। जबकि खाता सहायक के लिए बी.कॉम पास होना आवश्यक है और अधिकारी सहायक के लिए स्नातक की डिग्री आवश्यक है। इसके साथ ही आवेदक की आयु 1 नवंबर 2022 तक 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयन की प्रक्रिया

यूपीएमआरसी (UPMRC) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए चयन के दो चरण रखे गए हैं। पहले चरण में लिखित परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद दस्तावेजों की जांच की जाएगी। वहीं दूसरे चरण में चयनित उम्मीदवारों का चिकित्सीय परीक्षण किया जाएगा, जिसके बाद नियुक्ति मिलेगी।

आवेदन शुल्क

यूपीएमआरसी (UPMRC) के इन पदों के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 590 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 236 रुपये रखा गया है।

यह भी पढ़े - आज से रेलवे स्टेशनों पर महंगा मिलेगा प्लेटफार्म टिकट, जानें कितने बढ़े दाम

पद और रिक्तियां

- असिस्टेंट मैनेजर (सिविल) - 16

- असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) - 08

- असिस्टेंट मैनेजर (एस एंड टी) - 05

- असिस्टेंट मैनेजर (अकाउंट) - 01

- जूनियर इंजीनियर (सिविल) - 43

- जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) - 49

- जूनियर इंजीनियर (एस एंड टी) - 17

- अकाउंट असिस्टेंट - 02

- ऑफिस असिस्टेंट एचआर - 01