15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसएसपी ने फिर दौड़ाई तबादला एक्सप्रेस, अधीनस्‍थों के कार्यक्षेत्र बदले, कई दरोगा बने थाना प्रभारी

Uttarakhand Police Department Transfer: उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। देहरादून के एसएसपी ने अपने कई अधीनस्‍थों का स्‍थानांतरण कर दिया है। इसमें कई दरोगा को थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं तबादलों से विभाग में खलबली मची है।

4 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Vishnu Bajpai

Jul 15, 2024

Uttarakhand Police Department Transfer: देहरादून में दौड़ी एसएसपी की तबादला एक्सप्रेस, कई दरोगा बने थाना प्रभारी

देहरादून में दौड़ी एसएसपी की तबादला एक्सप्रेस, कई दरोगा बने थाना प्रभारी

Uttarakhand Police Department Transfer: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। साथ ही सभी अधीनस्‍थों को जल्द कार्यभार संभालने का आदेश भी दिया है। ट्रांसफर लिस्ट में एक एसएचओ, 42 दरोगा और 5 एएसआई शामिल हैं। एसएसपी अजय सिंह ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को कानून व्यवस्था और कामकाज के आधार पर तैनाती दी है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि ये तबादले कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए किए गए हैं। उन्होंने बताया है कि निरीक्षक,उपनिरीक्षक और अपर उपनिरीक्षक का स्थानांतरण किया गया है। साथ ही सभी को निर्देशित किया गया है कि तत्काल अपनी नवीन नियुक्ति के लिए रवाना होंगे। जिसके आदेश उनके द्वारा जारी कर दिए गए हैं।

इन पुलिस अधिकारियों को किया गया इधर-उधर

इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट को प्रभारी एसओजी ग्रामीण से प्रभारी एसओजी नगर बनाया गया है। जबकि एसआई शिशुपाल सिंह राणा को थाना प्रभारी चकराता से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना सहसपुर में तैनाती दी गई है। एसआई चंद्रशेखर सिंह को कोतवाली विकास नगर से थाना प्रभारी चकराता बनाया गया। एसआई भरत सिंह रावत को कोतवाली डालनवाला से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना रायपुर भेजा गया। एसआई अमन चड्ढा को एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय से चौकी प्रभारी कुल्हाल कोतवाली विकासनगर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें : राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह हाउस अरेस्ट, जानिए 2012 की वो घटना जहां से शुरू हुई ये कहानी

इसके अलावा एसआई विनेश कुमार को चौकी प्रभारी एम्स कोतवाली ऋषिकेश से कोतवाली ऋषिकेश भेजा गया। जबकि एसआई चिंतामणि मैठाणी को चौकी प्रभारी खुडबूड़ा कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी एम्स कोतवाली ऋषिकेश भेजा गया। एसआई साहिल वशिष्ठ को चौकी प्रभारी नालापानी कोतवाली डालनवाला से चौकी प्रभारी खुडबूड़ा कोतवाली नगर भेजा गया। एसआई रवि प्रसाद को कोतवाली डालनवाला से चौकी प्रभारी नालापानी कोतवाली डालनवाला भेजा गया।

कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले

एसआई वैभव गुप्ता को वरिष्ठ अपनी निरीक्षक थाना सहसपुर से चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली विकासनगर भेजा गया। एसआई सनोज कुमार को चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली विकास नगर से थाना प्रेम नगर भेजा गया। एसआई दीपक त्रिवेदी को चौकी प्रभारी बाईपास थाना नेहरू कॉलोनी से चौकी पर प्रभारी आरघर कोतवाली डालनवाला भेजा गया। एसआई राकेश पुंडीर को चौकी प्रभारी आरघर कोतवाली डालनवाला से चौकी प्रभारी बाईपास थाना नेहरू कॉलोनी भेजा गया। एसआई देवेश खुगसाल को चौकी प्रभारी लालतप्पड़ कोतवाली डोईवाला से चौकी प्रभारी आईएसबीटी कोतवाली पटेल नगर बनाया गया।

यह भी पढ़ें : अंधेर: प्रयागराज में बच्चे को स्कूल में बंद करके घर चले गए शिक्षक, बिलखता रहा नौनिहाल, मचा बवाल

एसआई जयवीर सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना क्लेमेंट टाउन से चौकी प्रभारी लालतप्पड़ कोतवाली डोईवाला बनाया गया। एसआई प्रवीन पुंडीर को चौकी प्रभारी हाथीबड़कला कोतवाली डालनवाला से चौकी प्रभारी फवारा चौक थाना नेहरू कॉलोनी भेजा गया। एसआई विजय प्रताप को चौकी प्रभारी आईएसबीटी कोतवाली पटेल नगर से चौकी प्रभारी हाथीबड़कला कोतवाली डालनवाला भेजा गया। महिला एसआई कुसुम पुरोहित को चौकी पर भारी फवारा चौक थाना नेहरू कॉलोनी से चौकी प्रभारी डिफेंस कॉलोनी थाना नेहरू कॉलोनी भेजा गया। एसआई अरुण असवाल को चौकी प्रभारी डिफेंस कॉलोनी थाना नेहरू कॉलोनी से थाना नेहरू कॉलोनी भेजा गया।

चौकी प्रभारी सर्किट हाउस का भी तबादला

एसआई विकसित पवार को चौकी प्रभारी सर्किट हाउस थाना कैंट से कोतवाली नगर भेजा गया। एसआई मोहन सिंह नेगी को कोतवाली नगर से चौकी पर भारी सर्किट हाउस थाना कैंट भेजा गया। एसआई विनय मित्तल को थाना सहसपुर से चौकी प्रभारी हरबर्टपुर कोतवाली विकास नगर भेजा गया। एसआई कविंद्र राणा को चौकी पर भारी हरबर्टपुर कोतवाली विकासनगर से चौकी प्रभारी आईडीपीएल कोतवाली ऋषिकेश भेजा गया। एसआई ज्योति प्रसाद उनियाल को चौकी पर भारी आईडीपीएल कोतवाली ऋषिकेश से थाना रायपुर भेजा गया। एसआई मिथुन कुमार को थाना रायपुर से चौकी प्रभारी मयूर विहार थाना रायपुर भेजा गया। एसआई नीरज सिंह को कोतवाली विकास नगर से चौकी प्रभारी सहिया थाना चकराता भेजा गया।

यह भी पढ़ें : देश का पहला हाइड्रोजन जलयान पहुंचा काशी, पर्यटन विभाग करेगा वाराणसी से प्रयागराज तक संचालन

इसके अलावा अपर उपनिरीक्षक युद्धवीर सिंह को चौकी प्रभारी सहिया थाना चकराता से थाना नेहरू कॉलोनी भेजा गया। एसआई संदीप रावत को आरटीसी पुलिस लाइन से एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय भेजा गया। एसआई नवीन जुराल को कोतवाली नगर से एसआईटी शाखा पुलिस कार्यालय भेजा गया। एसआई ओमवीर को थाना सहसपुर से कोतवाली पटेल नगर भेजा गया। एसआई मुकेश कुमार को थाना सहसपुर से कोतवाली डोईवाला भेजा गया। एसआई विक्की टम्टा को पुलिस लाइन से कोतवाली नगर भेजा गया। एसआई शिवप्रसाद डबराल को कोतवाली नगर से कोतवाली ऋषिकेश भेजा गया। एसआई देवेंद्र गुप्ता को आईटीसी पुलिस लाइन से थाना सेलाकुई भेजा गया। एसआई राज नारायण व्यास को थाना नेहरू कॉलोनी से थाना रायवाला भेजा गया। एसआई संदीप चौहान को थाना रायवाला से कोतवाली डालनवाला भेजा गया।

अपर उपनिरीक्षकों के तबादलों से मचा हड़कंप

एसआई नरेंद्र कोठियाल को थाना राजपुर से थाना नेहरू कॉलोनी भेजा गया। एसआई दिनेश राणा को कोतवाली विकास नगर से कोतवाली ऋषिकेश भेजा गया। एसआई रवि कुमार को पुलिस लाइन से कोतवाली ऋषिकेश भेजा गया। एसआई विनोद कुमार को पुलिस लाइन से कोतवाली डोरी वाला भेजा गया। एसआई मंगेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना सहसपुर भेजा। एसआई प्रकाश जीना को पुलिस लाइन से कोतवाली नगर भेजा गया।

एसआई राजा रामगोपाल को पुलिस लाइन से कोतवाली नगर भेजा गया। एसआई हर्षमोहन को पुलिस लाइन से थाना सेलाकुई भेजा गया। अपर उपनिरीक्षक गंभीर सिंह को कोतवाली विकास नगर से थाना वसंत विहार भेजा गया। अपर उपनिरीक्षक अरविंद कुमार को कोतवाली डालनवाला से थाना सहसपुर भेजा गया। अपर उपनिरीक्षक मदन बिष्ट को थाना सहसपुर से थाना राजपुर भेजा गया। अपर उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह नेगी को थाना प्रेम नगर से कोतवाली पटेल नगर भेजा गया। पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर हुए तबादलों से विभाग में हड़कंप मचा है।