30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़कों संग क्रिकेट खेलती थीं एकता, अब मिलेगा खेल रत्न अवार्ड

उत्तराखंड सरकार एकता बिष्ट को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित करेगी

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Nov 07, 2017

Ekta Bisht

लखनऊ. पाकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने वाली लेफ्ट आर्म स्लो स्पिनर एकता बिष्ट को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आईसीसी महिला विश्वकप 2017 (ICC Women's World Cup) पाकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ी एकता बिष्ट को उत्तराखंड सरकार खेल रत्न पुरस्कार से नवाजेगी। महिला विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए एकता बिष्ट ने पांच विकेट लिए थे। उस मैच में पाकिस्तान ने भारत को धूल चटाते हुए 95 रनों से हरा दिया था।

अल्मोड़ा की एकता बिष्ट ने यूं ही ये मुकाम हासिल नहीं किया है। इसके लिए उन्होंने अल्मोड़ा की ठिठुरती ठंडक में भी जमकर पसीना बहाया है। तब जाकर आज वो भारतीय महिला टीम का चमकता हुआ राष्ट्रीय सितारा बनकर उभरी हैं। हालांकि, एकता बिष्ट के करियर में एक मुकाम ऐसा भी आया था, जब राष्ट्रीय टीम में जगह न मिल पाने से वो निराश हो गई थीं। तब उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहने तक का मन बना लिया था। इसकी पुष्टि खुद एकता बिष्ट के पूर्व कोच लियाकत अली खान कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : पिता बेचते थे चाय और बेटी लड़कों संग मैदान में बहाती थी पसीना

6 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था
ब्लू जर्सी में खेलने की उम्मीद पाले एकता बिष्ट ने महज 6 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उनकी प्रतिभा को देखते हुए 2006 में उन्हें उत्तराखंड टीम का कप्तान चुना गया। 2007 से 2010 तक वह उत्तर प्रदेश के लिए खेलीं।

लड़कों संग मैदान में बहाती थीं पसीना
एकता शुरू से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। एकता बिष्ट की मां की मानें तो उसे (एकता बिष्ट) क्रिकेट खेलना इतना पसंद था कि एकता लड़कों के साथ क्रिकेट खेला करती थी और उनके विकेट उड़ाती थी।

यह भी पढ़ें : महिला विश्व कप 2017 में धमाल मचा रही हैं यूपी की ये बेटियां

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर
टी-20 : 23 जनवरी 2017, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
36 मैचों में 45 विकेट

वनडे : डेब्यू- 2 जुलाई 2011, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
46 मैचों में 71 विकेट

डेस्ट : डेब्यू- 13 अगस्त 2017, इंग्लैंड के खिलाफ
1 मैच में 3 विकेट