1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव मामले में CBI के हाथ लगा एक अहम सुराग, आरोपियों पर और कसेगा शिकंजा!

रेप पीड़िता के चाचा ने सीबीआई से कहा था कि उसके कुछ जरूरी दस्तावेज दिल्ली में हैं, सीबीआई टीम उसे लेकर बीते शुक्रवार की देर रात दिल्ली गई थी...
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Apr 23, 2018

unnao rape case

लखनऊ. उन्नाव रेप मामले में सीबीआई के हाथ एक अहम सुबूत लगा है। सूत्रों की मानें तो रेप पीड़िता के चाचा ने सीबीआई को उन हथियारों की पूरी डिटेल और तस्वीरें भेजी हैं, जिससे उनके भाई की पिटाई की गई थी। गौरतलब है कि पुलिस कस्टडी में रेप पीड़िता के पिता की मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोपी भाजपा विधायक के भाई पर रायफल के बट से पिटाई का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह पिटाई ही बताई गई थी। इसके बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। आपको बता दें कि सीबीआई को उन्नाव मामले की स्टेट्स रिपोर्ट दो मई को हाईकोर्ट में सौंपनी है। इससे पहले टीम हर प्वाइंट की गहनता से जांच-पड़ताल कर लेना चाहती है।

पीड़िता के चाचा ने सीबीआई को जिन तस्वीरों की डिटेल दी है, उसका दावा है कि इन्हीं हथियारों से रेप के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सेंगर ने विक्टिम के पिता की पिटाई की थी, जिसके चलते उसकी पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी।

फिर माखी जा सकती है सीबीआई
रेप पीड़िता के चाचा ने सीबीआई से कहा था कि उसके कुछ जरूरी दस्तावेज दिल्ली में हैं। सीबीआई टीम उसे लेकर बीते शुक्रवार की देर रात दिल्ली गई थी, जहां रेप विक्टिम के चाचा ने सीबीआई को पीड़िता के पिता की पिटाई में इस्तेमाल हथियारों की तस्वीरें और पूरी डिटेल दी है। सूत्रों की मानें तो हथियारों की बरामदगी के लिये सीबीआई टीम जल्द ही एक बार फिर उन्नाव के माखी गांव जा सकती है।

सीबीआई हर पहलू पर कर रही जांच
उन्नाव रेप मामले में अभी तक भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर सीबीआई रिमांड पर है, जिनसे रोजाना पूछताछ की जा रही है। इसके उसका भाई अतुल सिंह सेंगर, एक महिला शशि सिंह और चार अन्य आरोपियों को रिमांड के बाद सीबीआई ने फिर से जेल शिफ्ट कर दिया है। ये सभी उन्नाव मामले में आरोपी हैं। उन्नाव जेल में इन सभी को अलग-अलग बैरक में रखा गया है। सुरक्षा-व्यवस्था दुरुस्त है। जटिल प्रक्रिया के बाद ही किसी को इनसे मिलने की अनुमति दी गई है। इसके अलाला सीसीटीवी कैमरों से भी इन पर नजर रखी जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग