Lucknow Airport Terminal 3: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को करोड़ों रुपये की लागत से बनाया गया है और यहां विदेशों जैसी सुविधाएं देने का वादा किया गया है। लेकिन शुक्रवार की रात राजधानी में हुई मूसलाधार बारिश ने एयरपोर्ट की छत की गुणवत्ता की पोल खोल दी। टर्मिनल-3 के चेकिंग काउंटर के पास पानी टपकने लगा, जिससे वहां बैठे यात्रियों को दूसरी जगह जाना पड़ा क्योंकि सीटों पर भी पानी गिर रहा था।