IAS Durga Shakti Nagpal: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कई जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं दुर्गा शक्ति नागपाल। जी हाँ ये ,वही दुर्गा शक्ति, जिनके नाम से माफिया मुख्तार अंसारी की रातों की नींद उड़ जाती थी। बांदा की डीएम रहते हुए उन्होंने अपने सख्त रवैये से अपराधियों के होश उड़ा दिए थे, और अब उन्हें लखीमपुर खीरी का डीएम बनाया गया है।