योगी सरकार की इतनी सख्ती के बावजूद खुलेआम हो रही हर्ष फायरिंग, यह मामला है। लखनऊ के लालबाग पैलेस के बाहर 25/11/2023 को खुलेआम की गयी हर्ष फायरिंग, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति हथियार से खुलेआम लगातार एक के बाद एक फायरिंग कर रहा है.जबकि पुलिस मुख्यालय के माध्यम से जारी आदेश के आधार पर कहा गया है कि हर्ष फायरिंग में उपयोग होने वाले सभी हथियार के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए जाएंगे।