
कोर्ट में पेशी के बाद गैंगस्टर विकास दुबे को रिमांड पर लेगी यूपी पुलिस
लखनऊ. कानपुर शूटआउट में 8 पुलिसकर्मियों की शहादत लेने वाला गैंगस्टर विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। अब से थोड़ी देर बाद मध्य प्रदेश पुलिस मुख्य अभियुक्त को कोर्ट में पेश करेगी। इसके बाद यूपी पुलिस विकास दुबे को रिमांड पर लेगी। पांच लाख का ईनामी बदमाश सातवें दिन पुलिस के हत्थे चढ़ा। गिरफ्तारी के खबर मिलते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की।
एमपी के सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि हमारी पुलिस ने एक दुर्दांत अपराधी को गिरफ्तार किया है। इसके लिए उज्जैन पुलिस को बधाई देता हूं। आगे की कार्रवाई के लिए मध्य प्रदेश पुलिस इसे यूपी पुलिस को सौंपेगी। सुबह से ही मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संपर्क में हूं। दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर कार्रवाई कर रही है। गौरतलब है कि विकास दुबे पर पांच लाख रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।
Updated on:
09 Jul 2020 12:51 pm
Published on:
09 Jul 2020 12:48 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
