
बीजेपी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हो सकती है हाई लेवल मीटिंग। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज
UP BJP Cabinet Expansion Update: उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन में नई टीम के गठन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े (Vinod Tawde) रविवार दोपहर लखनऊ पहुंचे। पार्टी कार्यालय में उन्होंने कई वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग मुलाकात कर संगठनात्मक बदलाव और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर चर्चा की।
लखनऊ प्रवास के दौरान विनोद तावड़े ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने कैबिनेट मंत्री (Baby Rani Maurya) राज्यमंत्री रजनी तिवारी (Rajni Tiwari) और महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान (Babita Chauhan) से भी बातचीत की। इन बैठकों में संगठन और सरकार से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
तावड़े ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) से भी मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति और विभिन्न राजनीतिक पदों पर संभावित बदलावों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ( Keshav Prasad Maurya) से भी उनकी मुलाकात प्रस्तावित है।
सूत्रों के अनुसार, विनोद तावड़े सोमवार को भी लखनऊ में रुककर कार्यकर्ताओं और विधायकों से जमीनी फीडबैक लेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान हाई लेवल मीटिंग हो सकती है। इसके बाद वह अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपेंगे। माना जा रहा है कि इसी रिपोर्ट के आधार पर यूपी भाजपा की नई टीम और राजनीतिक नियुक्तियों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) रविवार को दिल्ली पहुंचे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की। इस बैठक में प्रदेश संगठन के गठन, राजनीतिक नियुक्तियों और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई। इससे पहले पंकज चौधरी ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से भी मुलाकात की थी।
इस पूरे घटनाक्रम पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा में संगठनात्मक प्रक्रिया लगातार चलती रहती है और यह कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार सभी कार्य किए जाते हैं।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय स्तर पर नए नेतृत्व के गठन के बाद अब राज्यों में भी संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की रणनीति पर काम हो रहा है। इसी के तहत उत्तर प्रदेश में करीब तीन साल बाद संगठनात्मक बदलाव की तैयारी की जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि नई टीम में लंबे समय से पदों पर बने कुछ पदाधिकारियों को हटाया जा सकता है और नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। प्रदेश संगठन के गठन को लेकर पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह (Dharampal Singh) पहले ही दिल्ली में राष्ट्रीय नेताओं से चर्चा कर चुके हैं।
नई टीम के गठन में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पूर्वांचल क्षेत्र का प्रभाव पहले से अधिक होने के चलते अब पश्चिमी यूपी, अवध, बुंदेलखंड और काशी क्षेत्र को संगठन में ज्यादा प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है। यह बदलाव आगामी चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।
संबंधित विषय:
Published on:
12 Apr 2026 07:25 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
