5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोजन-पानी की तलाश: राजस्थान केे हजारों किसान जानवरों के साथ यूपी आए, इटावा मे जमाया डेरा

राजस्थान राज्य में भीषण पानी और चारे के संकट के चलते बड़ी सख्या में किसान अपने अपने मवेशियो को लेकर उत्तर प्रदेश के इटावा पहुंचे हुए हैं । किसान बडी संख्या मे अपने अपने ऊंट, भेड़ ओर बकरियों को लेकर आये हुए है।

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Dinesh Mishra

May 10, 2022

Rajasthan Farmers came to UP with Animals in Search of water and fodder by etawah rout

Rajasthan Farmers came to UP with Animals in Search of water and fodder by etawah rout

चारे और पानी के संकट से जूझ रहे राजस्थान के किसानो का मवेशियो के साथ झुंड उस समय देखा गया जब योगी सरकार के कौशल विकास और व्यवसायिक शिक्षा राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल खेडाहेलू गांव मे जन चौपाल करके वापस लौट रहे थे। ऐसा कहा जा रहा है कि राजस्थान के कईयो जिलो मे इन दिनो पानी और चारे का खासा संकट आ खडा हुआ है इसी मजबूरी के चलते बडी तादात मे किसान अपने अपने मवेशियो को लेकर दूसरे राज्यो की शरण लेने मे जुटे हुए है। इनमें से अधिकाधिक राजस्थान राज्य के जोधपुर आदि जिलो के मवेशी लाने वाले किसान है । करीब 60 की सॅख्या में चरवाहे पहुंचे हुए है, इनकी यह सॅख्या इससे भी कही अधिक हो सकती है । यह कोई पहला मौका नही है जब किसान अपने अपने परिवार के साथ मवेशी लेकर आये हुए हो । इससे पहले भी चरवाहे इटावा आते रहे है।

Rajasthan Farmer in UP

सभी किसान अपने अपने मवेशियों को लेकर के बसरेहर विकासखंड में चारे और पानी की तलाश में शरण पाए हुए हैं । खेडाहेलू,कुसैली,पत्तापुरा,मिलकिया,दिमार,डुढहा,बख्तयारपुर आदि गांव मे राजस्थान के किसानो ने इन दिनो चारे और पानी की तलाश मे शरण पाये हुए देखे जा रहे है । कईयो मवेशी तालाब आदि मे पानी पी पीकर अपनी अपनी प्यास बुझाने मे जुटे हुए है । स्थानीय गांव वाले भी राजस्थान से आये किसानो के मवेशियो को पानी और चारे का इंतजाम कराने मे जुटे हुए देखे जा रहे है । असल मे उसर भूमि या फिर तालाबो के आसपास यह किसान अपने अपने मवेसियो के साथ शरण लेते है । जिससे मवेशियो का पानी और चारा पर्याप्त मात्रा मे मिलता रहे ।

Rajasthan has critical session in Summer
किसानो को ऐसी उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश के इटावा में उनके मवेशियों को पर्याप्त पानी और चारा मिलना संभव है और इसी वजह से वह इस इलाके में आए हुए हैं। उंट लेकर आये किसान राज नारायण का कहना है कि राजस्थान राज्य मे पानी और चारे का इन दिनो खासा संकट आया हुआ है इसी मजूबरी के कारण बडी तादात मे अपने अपने मवेशियो को लेकर उत्तर प्रदेश के इटावा मे उन समेत कईयो किसान पहुंचे हुए है ।

Goat and Sheep Farmer in UP
भेड और बकरी लेकर आये किसान रमेश का कहना है कि उन जैसे बडी तादात मे किसान भेड,बकरी और उंटो को लेकर आये हुए है । सभी को इस बात की उम्मीद है कि उनके मवेशियो को इटावा मे चारा भी मिलेगा और पानी भी खासी तादात मे मिलेगा. जोधपुर से जानवरों का झुंड ले कर आए चरवाहे राम सिंह बताते है कि वह अपने अपने मवेशियो को पानी पिलाने और चारे की तलाश मे जोधपुर से पैदल ही आए हैं । जब बारिश का मौसम शुरू होगा तब यह सभी अपने अपने घरो को वापस लौट जायेगे ।

Animal of Rajasthan in UP

इटावा के बसरेहर इलाके के कईयो गांवो की सड़कों पर पालतू जानवरों के झुंड और उनके लेकर चलते चरवाहे दिख जाएगे । यह चरवाहे पालतू जानवरों को पानी पिलाने के लिए हजारों किलोमीटर पैदल चल रहे हैं ।

Rajasthan Banjare Charwahe to Etawah
राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर जैसे इलाकों से चरवाहे झुंड के झुंड जानवरों को लेकर यमुना गंगा किनारे पहुंच रहे हैं। यह लोग ऐसा जानवरों को पानी कमी न हो इसलिए करते हैं।
गर्मी की आहट शुरू होते ही यह किसान और चरवाहे अपने अपने इलाकों से निकल पड़ते हैं। हजारों किलोमीटर का सफर तय कर यह लोग उत्तर प्रदेश के उन इलाकों में आते हैं। जहां इनके जानवरों को पानी और चारे की कमी न रहे। दिन भर चलना और जहां रात हो जाए वहीं सो जाना इनकी चार महीने की दिनचर्या है।

यह भी पढे: जामा मस्जिद का 6 कुंटल सोना हड़पने के लिए बनीं फर्जी कमेटी, कहाँ से आया इतना सोना