
यूपी में शीतलहर का जबरदस्त कहर, झमाझम बारिश संग ओले गिरने का मौसम अलर्ट
यूपी में एक नहीं कई जिलों में शीतलहर का जबरदस्त कहर है। बुधवार शाम से पूरा यूपी कंपा रहा है। गलन और ठंडी तेज हवाओं के चलते एक बार फिर से रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग का अलर्ट है कि, यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और ओले गिरने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 3 फरवरी को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश संग ओले गिरेंगे। बृहस्पतिवार से शनिवार तक कोहरा, बारिश और ओले गिरने की संभावना है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। राजधानी लखनऊ में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप है।
अभी तीन दिन मौसम बेहद खराब
मौसम विभाग ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि फरवरी माह में ठंड खत्म होने वाली नहीं है। और जिस तरह से मौसम करवट ले रहा है। उस आधार पर ठंड अभी एक सप्ताह बढ़ती रहेगी। वजह है कि उत्तराखंड और पहाड़ों पर अभी भी हिमपात हो रहा है। अब कई जगह जमी हुई बर्फ गलने लगी है। साथ में तेज हवाएं चल रहीं हैं। जिस वजह से उत्तर प्रदेश के वो जिले जो उत्तराखंड या पहाड़ों के करीब हैं वह पर कड़ाके ठंड शुरू हो गई है। शीतलहर चल रही है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि तेज हवा की वजह से पूरा यूपी ठंड की चपेट में आ गया है। और अभी तीन दिन तो बहुत बुरे हाल रहेंगे।
कुछ जिलों में येलो तो कुछ में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग का अलर्ट है कि, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से तीन फरवरी को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं। पांच फरवरी को भी मौसम विभाग का अपडेट है कि, इस दिन भी बारिश के साथ ओले गिरेंगे। मौसम विज्ञानियों ने लखीमपुर खीरी के कुछ हिस्सों, बहराइच, संत कबीरनगर, गोरखपुर और देवरिया के लिए ऑरेंज एलर्ट जबकि कुछ इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पीलीभीत, सीतापुर, श्रावस्ती, उन्नाव, रायबरेली, वाराणसी, प्रतापगढ़, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, मऊ शामिल हैं।
लखनऊ में झमाझम बारिश का मौसम अलर्ट
राजधानी लखनऊ में फरवरी माह में बारिश, ठंड, कोहरे से निजात मिलने अभी मुश्किल है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, अगले 48 घंटे तक कई जगहों पर झमाझम बारिश और ओले गिरने की संभावना है। घना कोहरा रहेगा। शीत लहर जैसी स्थिति बनी रहेगी। राजधानी लखनऊ में बुधवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिंद महासागर में बढ़ रहा ‘समुद्री हीटवेव'
पुणे स्थित भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन के जरिए येह बताया है कि, हिंद महासागर में ‘समुद्री हीटवेव' तेजी से बढ़ रही हैं और इससे भारत में मॉनसून की बारिश पर असर पड़ेगा।
Published on:
03 Feb 2022 07:32 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
