
यूपी में अगले तीन दिन तक आंधी-पानी का अलर्ट।
UP Weather: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान 40 किमी की ज्यादा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार, 29 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके चलते उत्तर प्रदेश के वेस्ट में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसी के साथ अगले तीन दिनों तक जारी रहेगी।
20 जुलाई तक यूपी पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग ने आज और कल यानी बुधवार-शुक्रवार को वेस्ट यूपी समेत प्रदेश के 35 जिलों में प्री-मानसून बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज रफ्तार आंधी चल सकती है। वहीं, बिजली गिरने का भी अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, केरल में मानसून 4 दिन लेट पहुंचने का असर यूपी में भी दिखेगा। मानसून के लिए उत्तर प्रदेश को इंतजार करना होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यूपी में 10 से 15 जुलाई के बीच मानसून आ सकता है। पहले यूपी में मानसून की एंट्री 15 से 20 जून तक हो जाती थी।
इन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट
अलीगढ़, हाथरस, मुजफ्फरनगर, रामपुर, शाहजहांपुर, एटा, बागपत, बरेली, बदायूं, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, अमरोहा, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, फिरोजाबाद, मेरठ, हापुड़,मैनपुरी, शामली, बिजनौर, नजीबाबाद , फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, कन्नौज, चित्रकूट, कानपुर देहात, प्रयागराज, वाराणसी समेत वेस्ट यूपी के लोनी देहात, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, गाजियाबाद में हल्की तीव्रता वाली बारिश हो सकती है।
Updated on:
02 Jun 2023 02:33 pm
Published on:
31 May 2023 12:29 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
