12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

क्या है सरोगेसी, जानें कौन होता है सोरोगेट मदर

मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस और परिजन खुशी से झूम रहे हैं। सभी जगह से बधाई संदेश आ रहे हैं। सुनकर आश्चर्य में रहेंगे कि शाहरुख खान और गौरी खान का एक बच्चा सरोगेसी से हुआ है। आइए आपकी जिज्ञासा को शांत करते हैं। जानिए सरोगेसी क्या है, और सोरोगेट मदर किसे कहते हैं।

4 min read
Google source verification
priyanka_nick.jpg

मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस और परिजन खुशी से झूम रहे हैं। सभी जगह से बधाई संदेश आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के सरोगेसी से मां बनने की खबर के बाद लोगों में सरोगेसी क्या है इस बारे में जानने की एक होड़ से लग गई है। हर व्यक्ति गूगल बाबा को क्लिक कर रहा है। यह जानकर आपको आश्चर्य होगा कि सरोगेसी से मां बनाने वालों की एक लम्बी लिस्ट है। इसमें बड़े बड़े नामचीन लोगों का नाम शामिल है। ढेर सारे बालीवुड के नाम शामिल है, सुनकर आश्चर्य में रहेंगे कि शाहरुख खान और गौरी खान का एक बच्चा सरोगेसी से हुआ है। आइए आपकी जिज्ञासा को शांत करते हैं। जानिए सरोगेसी क्या है, और सोरोगेट मदर किसे कहते हैं।

सरोगेसी क्या है जानिए

इन दिनों पूरे देश में सरोगेसी (Surrogacy) यानि स्थानापन्न मातृत्व या किराए की कोख सुर्खियों में आ गया है। सरोगेसी को अगर आसान भाषा में कहें तो सरोगेसी का मतलब है किसी और महिला की कोख से अपने बच्चे को जन्म देना। अगर कोई पति-पत्नी बच्चे को जन्म नहीं दे पा रहे हैं, तो किसी अन्य महिला की कोख को किराए पर लेकर उसके जरिए बच्चे को जन्म देना सरोगेसी की प्रक्रिया (Surrogacy Process) कही जाती है। बच्चा पैदा करने के लिए जिस महिला की कोख को किराए पर लिया जाता है, उसे सरोगेट मदर (Surrogate Mother) कहा जाता है।

सरोगेसी का मतलब क्या है ?

डॉ सुनीता चंद्रा लखनऊ में एक प्रमुख सरोगेसी सेंटर की संचालिका हैं। सरोगेसी क्या है इस सवाल पर डॉ सुनीता चंद्रा बताती है, कुछ महिलाओं के गर्भाशय में प्राकृतिक-तकनीकी कमी की वजह से भ्रूण का विकास नहीं हो पाता है। भ्रूण के परिपक्व होने के पहले ही महिला का गर्भपात हो जाता है। ऐसी स्थिति में ऐसी महिलाएं मातृत्व सुख से वंचित रह जाती हैं। लेकिन अब आईवीएफ तकनीकी की सहायता से ऐसी महिलाएं मां बन सकती हैं।

जानिए सरोगेट मदर (Surrogate Mother) कौन होती है ?

ऐसी स्थिति में महिला के गर्भाशय में अंडे के निषेचित होने के बाद एक निश्चित अवधि पर उसे महिला के गर्भ से निकालकर एक अन्य स्वस्थ महिला के गर्भ में प्रत्यारोपित कर दिया जाता है जहां इसका पूर्ण विकास होता है। समय पूरा होने पर इससे एक स्वस्थ बच्चे का जन्म होता है। इसमें पति-पत्नी और एक तीसरी महिला (किराए की कोख) सरोगेट मदर (Surrogate Mother) के नाम से जाना जाता है।

सरोगेसी प्रक्रिया में खर्चा

डॉ सुनीता चंद्रा ने बताया कि, सरोगेसी एक महंगी प्रक्रिया है। उत्तर प्रदेश में ऐसी महिलाएं बहुत कम हैं जो अपनी कोख किराए पर देती हैं। हर महीने 6 से आठ सरोगेट मदर बच्चे को जन्म दे रही है। 90 प्रतिशत मामलों में सरोगेट मदर को कोख का किराया दिया जाता है। सरोगेसी प्रक्रिया में खर्च 15-20 लाख रूपए आसानी से लग जाते हैं। वे आगे कहती हैं कि सरोगेसी का ऑप्शन चुनना गलत नहीं हैं लेकिन आपको पूरी जांच पड़ताल करनी जरूरी है।

नामचीन हस्तियां जिनके बच्चे सरोगेसी से हुए

प्रियंका चोपड़ा-पति निक

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा-पति निक जोनस सरोगेसी की मदद से अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।

शाहरुख खान -गौरी खान

शाहरुख खान और गौरी खान का तीसरा बच्चा आईवीएफ के जरिए पैदा हुआ था। साल 2013 में अबराम का जन्म हुआ जो कि 34 हफ्तों में जन्मा प्रीमैच्योर बेबी था।

शिल्पा शेट्टी

साल 2020 में शिल्पा शेट्टी सरोगेसी के जरिए मां बनीं। शिल्पा ने बताया कि उनके बड़े बेटे के जन्म के बाद ही उन्हें एंटीफोस्फोलिपिड एंटीफोस्फोलिपिड सिंड्रोम नाम की बीमारी हो गई जिस कारण उन्होंने ने मां बनने के लिए सेरोगेसी के प्रक्रिया को चुना।

फराह खान और शिरीष कुंदर

कोरियोग्राफ़र फराह खान और उनके पति शिरीष कुंदर भी आईवीएफ के जरिए बच्चों के माता-पिता बने हैं। 11 फरवरी, 2018 को फराह ने 43 साल की उम्र में तीन बच्चों को जन्म दिया।

सनी ल्योनी - डेनियल

एक्ट्रेस सनी ल्योनी सेरोगेसी के जरिए दो जुड़वां बच्चों की मां हैं, जिनके नाम सनी ने अशर सिंह वेबर और नोहा सिंह वेवर रखे हैं। सनी और डेनियल साल 2018 में इन दोनों बच्चों के पेरेंट्स बने।

एकता कपूर

बालाजी प्रोड्क्शन की मालकिन एकता कपूर एक सिंगल पेरेंट हैं। 2019 में एकता ने अपने बच्चे के जन्म की बात मीडिया में बताई। एकता के बच्चे का नाम रवि है।

प्रीति जिंटा - जीन गुडइनफ

प्रीति जिंटा दो बच्चों जुड़़वा बच्चों की मां बनीं। अभिनेत्री प्रीति जिंटा गुडइनफ और उनके पति जीन गुडइनफ सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बनें। प्रीति ने दोनों बच्चों के नाम जय और जिया रखे हैं।

करण जौहर

फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर भी आईवीएफ सरोगेसी के जरिए बच्चों को पिता बने हैं। करण सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों यश और रूही के पिता बने।

आमिर खान और किरण

आमिर खान और उनकी दूसरी पत्नी किरण ने जब बच्चे को जन्म देने का फैसला लिया तो उन्हें भी आईवीएफ सरोगेसी का रास्ता चुनना पड़ा।, 5 दिसंबर, 2011 को जन्मे बच्चे का नाम आजाद है।

सोहेल खान और सीमा

सोहेल खान और सीमा बॉलीवुड के उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं जो आईवीएफ सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। शादी के 13 साल बाद साल 2011 में ये कपल अपने दूसरे बच्चे योहान के माता-पिता बने।

यह भी पढ़ें : Surrogacy Kya Hai : सरोगेसी क्या होता है कितना आता है खर्च कैसे होता है बच्चे का जन्म