28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lucknow Murder News: केंद्रीय राज्यमंत्री के घर में मौजूद थे ये लोग, विकास की पिस्टल से किसने चलाई गोली? जानें सबकुछ

Lucknow Murder News: लखनऊ के मोहनलालगंज सीट से सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के घर में हुई हत्या की गुत्‍थी उलझ रही है। आइये विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी...

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Vishnu Bajpai

Sep 01, 2023

Who Murdered BJP worker in MohanlalGanj MP Kaushal Kishore house in Lucknow

केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के घर में युवक की हत्या।

Lucknow Murder News: लखनऊ के मोहनलालगंज सीट से सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के घर में हुई हत्या की गुत्‍थी उलझ रही है। कहा जा रहा है कि कौशल की पत्नी और बेटा विकास दिल्ली में थे। उनके घर पर कुल छह लोग मौजूद थे। कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर ने हवाई जहाज की अपनी फोटो शेयर की है। इसके अलावा टिकट वगैरह भी पुलिस को दिखाए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के पीआरओ ज्ञानी ने बताया कि कौशल की पत्नी काफी समय से बीमार चल रही थीं। इसके चलते लखनऊ की मलिहाबाद सीट से विधायक और कौशल किशोर की पत्नी जय देवी दिल्ली में एम्स आयुर्वेदिक अस्पताल में भर्ती थी। कल यानी गुरुवार को उन्हें वहां से छुट्टी दी गई थी। इसलिए बेटा विकास उनके पास गया था।


DCP पश्चिमी लखनऊ राहुल राज ने बताया कि विनय श्रीवास्तव की गोली लगने से मौत हुई है। सिर पर भी चोट का निशान हैं। रात में 6 लोग आए थे। खाना-पीना खाया। इसके बाद ही घटना हो गई। पिस्टल विकास किशोर की बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। इसके अलावा सीसीटीवी लगे हैं। इनकी फुटेज की भी जांच की जा रही है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।


कौशल किशोर के पीआरओ ज्ञानी ने बताया कि ये वारदात केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव में स्थित आवास पर हुई। घटना के दौरान मकान पर अजय रावत, अंकित वर्मा, शमीम बाबा और बंटी समेत दो और लोग मौजूद थे। परिजनों ने अजय, अंकित और शमीम पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने अजय रावत, अंकित वर्मा और शमीम बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक विनय श्रीवास्तव बालागंज क्षेत्र का रहने वाला था। वह राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर का मित्र था। विनय श्रीवास्तव बालागंज के रहने वाले थे। विकास किशोर से मित्रता के चलते विनय चार पांच सालों से उनके साथ ही रहता था।


व‍िनय श्रीवास्‍तव की गोली मारकर हत्‍या करने की घटना कौशल किशोर के दुबग्गा स्‍थ‍ित घर पर हुई है। यहां कौशल के बेटे विकास कुमार अपने मित्र विनय के सा‌थ रहते थे। मौके से व‍िकास कि‍शोर की प‍िस्‍टल भी बरामद हुई है। विकास ने दिल्ली जाते समय अपनी पिस्टल सुरक्षित क्यों नहीं की? मृतक विनय के भाई विकास श्रीवास्‍तव का आरोप है क‍ि सोची समझी साजिश के तहत भाई की हत्या की गई। विकास किशोर भी साजिश में शामिल हो सकते हैं, क्योंकि वह अपनी पिस्टल साथ नहीं ले गए। उधर, इस मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर का कहना है कि बेटा विकास घटना के समय घर पर नहीं था। उसकी पिस्टल के इस्तेमाल पर उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है। जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड में पुलिस के हाथों अहम जानकारी लगी है। इसके अनुसार मृतक विनय श्रीवास्तव को केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास उर्फ आशु ने एक जमीन दी थी। इस जमीन पर मृतक विनय कार वॉशिंग का प्लांट लगाना चाहता था। लेकिन अब विकास किशोर इस जमीन को वापस मांग रहा था। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे आशु ने इस जमीन को वापस लेने के लिए घटना वाली रात अंकित वर्मा, अजय रावत और शमीम गाजी को भेजा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी दौरान इनका आपस में विवाद हो गया और गोली मारकर विनय की हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।