
Woman Suicide Attempt outside BJP Office Allegations Against Police
शुक्रवार को भाजपा कार्यालय के सामने दोपहर करीब 12.30 बजे एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसने खुद को आग लगा दी थी। शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल देने के बाद वह खुद को मारना चाहती थी। इस बीच पुलिस की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने महिला को रोकने का प्रयास किया। महिला को किसी तरह सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, महिला ने अपने आत्मदाह की वजह गोसाईगंज की पुलिस को बताया। महिला का कहना है कि उसके बेटे को फर्जी मुकदमे में फंसाकर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक ने पहुंचाया अस्पताल
गोसाईगंज के रानीखेड़ा बरौन कला की रहने वाली रामप्यारी शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे भाजपा कार्यालय पहुंची। उन्होंने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डाला। इस बीच वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों की नजर उन पर पड़ी। पुलिसकर्मी भागकर महिला के पास गए और उसे बचाने का प्रयास किया। इस पर रामप्यारी ने हंगामा शुरू कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि गोसाईगंज पुलिस ने फर्जी तरीके से मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दिया है।
जबकि उसका कोई सरोकार नहीं है। कई बार थाने में मदद के लिए गुहार लगाई है लेकिन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। महिला को मदद का आश्वासन देते हुए प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला ने उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल महिला की सेहत में सुधार है।
Published on:
01 Apr 2022 03:00 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
