17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Mental Health Day: विश्व की 50% आबादी को 75 वर्ष की उम्र तक मानसिक बिमारी का खतरा, कैसे रहें सुरक्षित?

World Mental Health Day: एक हालिया अध्ययन में वैज्ञानिकों का कहना है जिस तरह से वैश्विक स्तर पर मनोचिकित्सा की समस्या बढ़ रही है ऐसे में आशंका है कि 75 वर्ष की आयु तक तक दुनिया की 50 फीसदी आबादी में मानसिक स्वास्थ्य विकार का जोखिम हो सकता है

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

Oct 06, 2023

World Mental Health Day 50% of the world's population is at risk of mental illness by the age of 75

World Mental Health Day: देश में मानसिक बीमार लोगों की संख्या चिंताजनक रूप से बढ़ती जा रही है। बच्चों से लेकर बड़ों तक में इसका जोखिम देखा जा रहा है। अध्ययनकर्ता बताते हैं, कई जोखिम कारक हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर रूप से नकारात्मक असर डाल रहे हैं। सभी लोगों को अपने मन को स्वस्थ और शांत रखने के लिए उपाय करते रहना चाहिए।

मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बने सामाजिक स्टिग्मा को दूर करने और मन को स्वस्थ रखने के लिए हर साल 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। मनोचिकित्सक कहते हैं, कम उम्र से ही सभी लोगों को इसके जोखिम कारकों से बचाव करते रहने की आवश्यकता है। एक हालिया अध्ययन में वैज्ञानिकों का कहना है जिस तरह से वैश्विक स्तर पर मनोचिकित्सा की समस्या बढ़ रही है ऐसे में आशंका है कि 75 वर्ष की आयु तक तक दुनिया की 50 फीसदी आबादी में मानसिक स्वास्थ्य विकार का जोखिम हो सकता है।

इससे बढ़ सकता है ‌ ‌डिप्रेशन का खतरा

सलैंड यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के शोधकर्ताओं ने अध्ययन के आधार पर बताया कि दुनियाभर में हर दो में से एक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में मानसिक स्वास्थ्य विकार का खतरा बना हुआ है। ज्यादातर लोगों में स्ट्रेस और डिप्रेशन की समस्या का खतरा देखा जा रहा है। अध्ययन में ये भी पाया गया है कि इसका जोखिम जेंडर आधारित भी हो सकता है।

अध्ययन में क्या पता चला?

इस अध्ययन के लिए 2001 से 2022 तक 29 देशों के 150,000 से अधिक वयस्कों के डेटा की जांच की गई। शोध में यह भी पाया गया कि मानसिक स्वास्थ्य विकार सबसे ज्यादा बचपन, किशोरावस्था या युवा लोगों में देखे जा रहे हैं। शोधकर्ताओं ने बताया 15 साल वालों में सबसे कम उम्र में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की समस्या वाली उम्र देखी गई है। पुरुषों के लिए मानसिक स्वास्थ्य विकारों की औसत उम्र 19 और महिलाओं के लिए 20 है। समय के साथ ये जोखिम बढ़ता जा रहा है।

ऐसे रखें मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों के लिए ये जरूरी है कि आप अपनी मानसिक सेहत के ख्याल रखें। इसके लिए नियमित रूप से व्यायाम करना बहुत लाभकारी है। अच्छा आहार और रात की अच्छी नींद भी आपके मेंटल हेल्थ को ठीक रखने के लिए जरूरी है। मानसिक स्वास्थ्य के बारे में फैले स्टिग्मा को दूर करना और जरूरतमंदों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना मानसिक स्वास्थ्य के जोखिमों को कम करने के लिए जरूरी है।