
YO YO Honey Singh
YO YO Honey Singh on India Tour in Lucknow: बॉलीवुड इंडस्ट्री में हिप-हॉप गानों के ‘बादशाह’ यो यो हनी लखनऊ आने वाले हैं। यो यो हनी सिंह लखनऊ में लाइव परफॉर्म करेंगे। ‘मिलियनर इंडिया टूर’ पर हनी सिंह लखनऊ आ रहे हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हनी सिंह के नए और पुराने हिट गानों को उनके ऑडियंस तक पहुंचना है।
28 फरवरी 2025 दिन शुक्रवार को शाम 6 बजे से यो यो हनी सिंह का लाइव कंसर्ट होने वाला है। ये कंसर्ट लखनऊ के कूलब्रीज रिसॉर्ट्स, सुशांत गोल्फ सिटी में होने वाला है। कंसर्ट में जाने के लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। एक टिकट की कीमत 2,499 रुपये हैं। यह कार्यक्रम केवल 16 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग वाले लोगों के लिए है।
म्यूजिक डायरेक्टर यो यो हनी सिंह के इस ‘मिलियनर इंडिया टूर’ की शुरुआत 22 फरवरी को मुंबई से हुई। हनी सिंह देश के 10 शहरों में परफॉर्म करेंगे। मुंबई के बाद 28 फरवरी को उनका परफॉरमेंस लखनऊ में हो रहा है। इनके बाद वो 1 मार्च को दिल्ली, 8 मार्च को इंदौर, 14 मार्च को पुणे, 15 मार्च को अहमदाबाद, 22 मार्च को बेंगलुरु, 23 मार्च को चंडीगढ़, 29 मार्च को जयपुर, और 5 अप्रैल को कोलकाता में कंसर्ट में परफॉर्म करेंगे।
म्यूजिक डायरेक्टर यो यो हनी सिंह इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में हिप-हॉप कल्चर के किंग माने जाते हैं। हनी सिंह ने रैप कल्चर से इंडस्ट्री और इंडियन ऑडियंस को अवगत कराया है। हनी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक डायरेक्टर के रुप में की और उसके बाद रैप करना शुरू किया। ब्लू आईज, ब्राउन रंग और लुंगी डांस जैसे उन्होंने कई बड़े हिट्स दिए हैं।
Published on:
28 Feb 2025 03:34 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
