16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी कैबिनेट विस्तार : क्षेत्रीय व जातिगत समीकरण साधने की कोशिश, देखें- मंत्रियों की पूरी लिस्ट

- योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में 23 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई- 18 नये मंत्रियों के शपथ लेते ही योगी मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 58 पहुंच चुकी है- मंत्रिमंडल विस्तार में सभी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व दिया गया है : समीर सिंह, भाजपा प्रवक्ता

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Aug 21, 2019

Yogi Adityanath Cabinet Expansion

योगी कैबिनेट विस्तार : क्षेत्रीय व जातिगत समीकरण साधने की कोशिश, देखें- मंत्रियों की पूरी लिस्ट

लखनऊ. 18 नये मंत्रियों के शपथ लेते ही योगी मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 58 पहुंच गई। योगी कैबिनेट के पहले विस्तार में 23 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें 6 कैबिनेट, 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। योगी कैबिनेट विस्तार (Yogi Cabinet Expansion) में क्षेत्रीय व जातिगत समीकरण का खास ध्यान रखा गया है। 23 मंत्रियों में से 6 ब्राह्मण, 2 क्षत्रिय, 2 जाट, 1 गुर्जर, 3 दलित, 2 कुर्मी, 1 राजभर, 1 गड़रिया, 3 वैश्य, 1 शाक्य और 1 मल्लाह हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के जरिये योगी सरकार का फोकस यूपी विधानसभा उपचुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव पर है।

सीएम योगी ने अपने पहले कैबिनेट विस्तार के जरिये जातिगत समीकरणों को भी साधने की कोशिश की है। कैबिनेट में ब्राह्मण, राजपूत, लोधी, जाटव, वैश्य और कुर्मी सभी बिरादरी से मंत्री बनाए गए हैं। जीएस धर्मेश जाटव हैं तो उदयभान सिंह जाट विरादरी से हैं। नीलकंठ तिवारी, सतीश द्विवेदी, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और आनंद स्वरूप शुक्ला और रामनरेश अग्निहोत्री ब्राह्मण चेहरे के रूप में शामिल किये गए हैं। वैश्य समाज से रवीन्द्र जायसवाल और कपिल देव अग्रवाल मंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता समीर सिंह का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार में सभी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। युवा और वरिष्ठ नेताओं को मिलाकर संतुलित कैबिनेट तैयार हुई है।

यह भी पढ़ें : एससी/एसटी और पिछड़ों को कोटे में कोटा देने की तैयारी, जातियों में ऐसे होगा आरक्षण में कोटे का बंटवारा

सभी क्षेत्रों की हिस्सेदारी
योगी सरकार के पहले मंत्रिमंडल में जिन क्षेत्रों को हिस्सेदारी नहीं मिल सकी थी। इस बार सबको प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। पिछली बार आगरा, बुंदेलखंड, मुजफ्फरनगर, वाराणसी, बस्ती और कानपुर मंडलों में भारी जीत के बावजूद प्रतिनिधित्व नहीं मिला था। इस बार वेस्ट यूपी के मुजफ्फरनगर से कपिलदेव अग्रवाल और चरथावल से विधायक विजय कश्यप, बुलंदशहर से अनिल शर्मा, आगरा कैंट से जीएस धर्मेश और फतेहपुर से विधायक चौधरी उदयभान सिंह, मैनपुरी से रामनरेश अग्निहोत्री को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। बुंदेलखंड से विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और कानपुर मंडल से नीलिमा कटियार व कमल रानी वरुण को, बस्ती मंडल से सतीश द्विवेदी और वाराणसी मंडल से रवीन्द्र जायसवाल को शामिल किया गया है।

योगी कैबिनेट विस्तार : इन 23 मंत्रियों ने ली शपथ
कैबिनेट मंत्री : महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह चौधरी, राम नरेश अग्निहोत्री, सुरेश राणा, अनिल राजभर, कमला रानी। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार : नीलकंठ तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान, रवींद्र जायसवाल। राज्य मंत्री : अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, गिराज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदय भान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रामशंकर सिंह पटेल, अजीत सिंह पाल।

यह भी पढ़ें : अयोध्या में राम मंदिर नहीं, इस प्लान से हिंदुओं से का दिल जीतना चाह रही बीजेपी

यह नौ मंत्री हुए कैबिनेट से बाहर
मार्च 2017 में जब योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे, मंत्रियों की संख्या 47 थी। इसके बाद से कोई फेरबदल नहीं हुआ है। आठ मंत्री इस्तीफा कैबिनेट से इस्तीफा दे चुके हैं, जबकि एक मंत्री को कैबिनेट से बर्खास्त (ओम प्रकाश राजभर) किया जा चुका है। इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में सत्यदेव पचौरी, डॉ. एसपी सिंह बघेल, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, स्वतंत्र देव सिंह, राजेश अग्रवाल, धर्मपाल सिंह, अनुपमा जायसवाल और अर्चना पांडेय शामिल हैं।