
योगी आदित्यनाथ सरकार का अनुपूरक बजट, पिटारे से कई बड़ी योजनाएं निकलने की उम्मीद
लखनऊ. वित्तीय वर्ष 2019-20 का पहला अनुपूरक बजट (Supplementary budget) आज विधानमंडल पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा पेश किए जाने वाले इस अनुपूरक से प्रदेश में चौतरफा विकास को रफ्तार देने की कोशिश सरकार करेगी। बड़े विकास कार्यों पर इस बजट के केंद्रीय रहने की उम्मीद है। आशा बहू और आशा संगिनी के मानदेय में वृद्धि के साथ ही कैराना में पीएसी की महिला बटालियन बनाने के लिए बड़ी धनराशि दी जा सकती है।
एक्सप्रेस वे (Expressway) के लिए 5000 करोड़
इस Supplementary budget 2019 का आकार ₹16 हजार करोड़ से भी अधिक होने का अनुमान है। अकेले करीब 5000 करोड़ प्रदेश में एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए दिया जा सकता है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे (Gorakhpur Link Express Way), बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे (Bundelkhand Expressway), और गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) प्रमुख है।
supplementary budget में यह हो सकते हैं प्रमुख आकर्षण
- आशा व आशा संगिनी के मानदेय में वृद्धि का तोहफा दे सकती है सरकार
- 14 नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण के लिए टोकन मनी
- दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए सीमेन उत्पादन और बोबाइन बिडिंग कृषि और तकनीकी विद्यालयों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
- लखनऊ में ममता मानसिक मंदित विद्यालय की स्थापना छात्रावास के साथ
- विधानसभा और विधान परिषद की अत्याधुनिक सुरक्षा और साज-सज्जा के लिए धनराशि
- पूर्वांचल, गंगा और बुंदेलखंड एक्सप्रेस (Purvanchal, Ganga and Bundelkhand Express) वे के लिए सबसे अधिक धनराशि
- सीतापुर में नैमिष के पर्यटन विकास के लिए धनराशि
- कई नये सेतु में ऊपरिगामी रेलपुल के लिए धनराशि
Updated on:
23 Jul 2019 12:33 pm
Published on:
23 Jul 2019 10:19 am

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
