
IPS officers transferred : योगी सरकार का फुल ऐक्शन, 14 आईपीएस के ट्रांसफर, विकास वैद्य हाथरस के नए एसपी
योगी सरकार इस वक्त फुल ऐक्शन में है। यूपी सरकार गुरुवार देर रात 14 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए हैं। जिसमें 9 जिलों के एसपी भी शामिल हैं। कुछ आईपीएस अफसरों को नई तैनाती दी है तो कुछ को वेटिंग लिस्ट में डाल दिया है। हाथरस जिले की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी विकास वैद्य को दी गई है। विकास वैद्य को हाथरस का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। सहारनपुर ग्रामीण के अपर पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा को चित्रकूट का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल को कुशीनगर का पुलिस कप्तान बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रहे सचिन्द्र पटेल को वेटिंग में डाल दिया गया है।
हेमंत कुटियाल मुरादाबाद के नए एसपी
बलरामपुर के एसपी हेमंत कुटियाल को एसएसपी मुरादाबाद में तैनाती दी गई है तो मुरादाबाद के एसएसपी रहे बबलू कुमार को तैनाती नहीं मिली है और उन्हें प्रतीक्षा सूची में दाल दिया गया है। हाथरस के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को अमरोहा का पुलिस कप्तान बनाया गया है जबकि अमरोहा की पुलिस अधीक्षक रहीं पूनम को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। बताया जा रहा है कि, आईपीएस पूनम के खिलाफ जिले के बड़े नेताओं ने शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें प्रतीक्षारत कर दिया गया है।
तत्काल चार्ज संभालने के निर्देश
राजेश सक्सेना को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, पुलिस अधीक्षक रामपुर अंकित मित्तल को सेनानायक 8वीं बटालियन पीएसी, बरेली, अशोक कुमार को पुलिस अधीक्षक रामपुर, पुलिस अधीक्षक संत कबीरनगर कौस्तुभ को महराजगंज एसपी और अपर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर नगर सोनम कुमार को संतकबीर नगर का पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है। सभी अफसरों को तत्काल प्रभाव से चार्ज संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
रायबरेली की नई डीएम माला श्रीवास्तव बनीं
यूपी ब्यूरोक्रेसी में एक बड़ा फेरबदल। योगी सरकार ने कई जिलों के डीएम समेत एक दर्जन से अधिक आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। डीएम रायबरेली वैभव श्रीवास्तव प्रतीक्षारत किए गए। दीपक मीना को डीएम मेरठ बनाया गया। नेहा जैन कानपुर देहात की नयी डीएम नियुक्ति की गईं। जितेंद्र प्रताप सिंह देवरिया डीएम का चार्ज मिला। संजीव रंजन डीएम सिद्धार्थनगर बनाए गए। मेरठ नगर आयुक्त मनीष बंसल को जिलाधिकारी संभल बनाया गया। के बालाजी प्रतीक्षारत हैं। रायबरेली की नयी डीएम माला श्रीवास्तव बनीं। बलकार सिंह एमडी जल निगम बने। अनुराग यादव सचिव कृषि बनाये गए।
Updated on:
15 Apr 2022, 10:01 AM IST
Published on:
15 Apr 2022, 9:41 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.